..................... Ranveer Singh dance video teasing deepika padukone at mom Anju Bhavnani birthday party | शर्ट उतार रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को 'छेड़ा', मम्मी पापा के साथ किया जमकर डांस- Video - Hindi Filmibeat

शर्ट उतार रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को 'छेड़ा', मम्मी पापा के साथ किया जमकर डांस- Video

हाल में ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फैमिली के साथ स्पॉट हुए। रक्षाबंधन के दिन ही रणवीर सिंह की मां अंजू भवानी का जन्मदिन था। रणवीर सिंह पत्नी दीपिका के साथ मां के बर्थडे का जश्न मनाने पहुंचे। अब सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह व उनके परिवार की बर्थडे पार्टी से ढेर सारे फोटो वीडियो सामने आए हैं।

Recommended Video

Deepika के आगे जमकर Dance करते दिखे पति Ranveer, एक्ट्रेस ने भी खूब दिखाए नखरे | FilmiBeat

सबसे धमाकेदार वीडियो रणवीर सिंह के डांस वीडियो के हैं। जिसमें वह खल्ली बल्ली गाने पर पिता के साथ तो वहीं दूसरे गाने पर मां अंजू के साथ डांस कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में तो वह दीपिका पादुकोण को भी छेड़ते नजर आ रहे हैं।

Ranveer Singh

रणवीर सिंह अपनी फिल्म के गाने नशे सी चढ़ गई पर दीपिका पादुकोण को टीज़ करते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने मां के बर्थडे में जमकर डांस किया। इस दौरान सबसे रोचक था उनका ड्रेसिंग सेंस। पहले ही कितनी बार रणवीर सिंह अपने कूल लुक के चलते में चर्चा में रह चुके हैं।

नशे से चढ़ गई

नशे से चढ़ गई

दीपिका पादुकोण इस वीडियो में किसी दोस्त के साथ बैठी नजर आ रही हैं। वह आराम से इस पार्टी को एन्जॉय करती दिख रही है। लेकिन इस बीच ही रणवीर सिंह आते हैं और बेफिक्रे फिल्म के गाने नशे से चढ़ गई पर डांस करने लगते हैं। वह दीपिका को छेड़ते भी हैं, वहीं दीपिका इस दौरान लगातार मुस्कुरा रही हैं।

दीपिका पादुकोण का लुक

दीपिका पादुकोण का लुक

दीपिका सास की बर्थडे पार्टी में बहुत ही हॉट लुक में नजर आईं। एक बार फिर वह लैदर की जींस तो रेड टॉप में नजर आईं। बन में लाइट मेकअप में वह काफी क्लासी लुक में नजर आईं।

रणवीर सिंह का कूल लुक

रणवीर सिंह का कूल लुक

मां के बर्थडे के मौके पर रणवीर सिंह संडो के ऊपर डेनिम की जैकेट और हैट लगाए कूल लुक में दिखे। लेकिन पार्टी में वह जैकेट को भी उतार देते हैं और जमकर मां के बर्थडे को एन्जॉय करते हैं।

फिल्में

फिल्में

रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण फाइटर से लेकर पठान जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X