रणवीर सिंह ने नेपोटिज्म पर कर दिया ये पोस्ट! कानों में डायमंड के इयरिंग पहन फ्लॉन्ट की जबरस्त बॉडी-PIC
अक्सर अपने चार्म की वजह से चर्चा में रहने वाले रणवीर सिंह ने इस बार इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी दमदार बॉडी और शानदार लुॉक तो दिखाया ही साथ ही एक वाक्य ऐसा लिखा जोकि नेपोटिज्म की ओर इशारा भी करता है।
दरअसल रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए एक तस्वीर शेयर की। इस पर वह लिखते हैं, किसी ने मुझे हाथ में कुछ नहीं सौंपा। इस कैप्शन का मतलब ये निकाला जा रहा है कि उन्होंने जो बनाया अपने मेहनत के दम पर हासिल किया है।

रणवीर सिंह के दमदार लुक को देख अनिल कपूर, वरुण धवन, नील नितिन मुकेश, दर्शन कुमार समेत कई हस्तियों ने रिएक्ट किया। रणवीर सिंह की उन्होंने जमकर तारीफ की। हस्तियों के साथ साथ लोगों ने भी रणवीर के दमदार लुक की जमकर तारीफ की।
रणवीर सिंह की तस्वीरों की बात करें तो वह डायमंड के ईयरिंग और गले में लॉकेट पहने नजर आ रहे हैं। इस लुक के साथ साथ वह अपनी दमदार बॉडी और जबरदस्त स्टाइल भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं।
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रोहित शेट्टी के साथ सर्कस फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म 83 है जिसे कबीर सिंह लेकर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications