करियर के 10 साल का जश्न मनाते हुए रो दिए रणवीर सिंह, फैन्स ने किया भावुक, वायरल वीडियो
रणवीर सिंह एक लाईव वीडियो चैट के दौरान, अपने करियर के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे थे। इस दौरान, फैन्स ने उन्हें एक ट्रिब्यूट दिया और उनसे गुज़ारिश कर डाली कि ये ट्रिब्यूट वो लाइव देखें। दरअसल, फैन्स इस ट्रिब्यूट पर रणवीर का रिएक्शन देखना चाहते थे। इस वीडियो में कुछ फैन्स ने रणवीर की फिल्मों और परफॉर्मेंस पर एक गाना बनाया था।
इसे देखकर रणवीर बेहद भावुक हो गए और फैन्स को धन्यवाद कहा। रणवीर इतने इमोशनल हो गए कि उन्हें अपनी टोपी से मुंह छिपाना पड़ा। लेकिन उन्होंने हाथ जोड़कर फैन्स को इस प्यार के लिए शुक्रिया कहा।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात से 10 साल पहले अपना डेब्यू किया था और उस फिल्म के बाद रणवीर सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि फैन्स को रणवीर केवल स्क्रीन पर ही नहीं, ऑफ स्क्रीन भी काफी इंटरटेन किया।
और इनमें सबसे ऊपर है उनका ड्रेसिंग सेंस। रणवीर को अकसर अपने कपड़ों के लिए ट्रोल कर दिया जाता है, लेकिन फिर भी रणवीर फैन्स को इंटरटेन करने के लिए ऐसे आउटफिट्स पहनते ही रहते हैं। हम भी उनके कुछ अजीबोगरीब आउटफिट्स ले आए हैं। क्योंकि अगर रणवीर का वीडियो देखकर आप भी इमोशनल हुए हैं तो ये देखते ही आपको भी हंसी आ ही जाएगी!


Click it and Unblock the Notifications