..................... Ranveer Singh confirms Simmba 2 in pipeline with Rohit Shetty | रणवीर सिंह ने कंफर्म किया सिंबा का सीक्वल - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह ने सिंबा 2 के लिए कही दो टूक बात - रोहित शेट्टी ने नहीं बनाई फिल्म तो बड़ा दुख होगा

रणवीर सिंह आजकल काफी चर्चा में है। एक तरफ वो अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार का प्रमोशन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ, रोहित शेट्टी के साथ उनकी अगली फिल्म सर्कस की रिलीज़ डेट का एलान हो चुका है। अब फिल्म कंपैनियन से एक बातचीत के दौरान, रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंबा 2 पर बात की।

गौरतलब है कि सिंबा, रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हीरो है और जब से दर्शक सिंबा से मिले हैं तब से दर्शकों को सिंबा 2 का इंतज़ार है। लेकिन सिंबा के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप यूनिवर्स में एक नए हीरो वीर प्रताप सूर्यवंशी की एंट्री कर दी। और अब रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स के पहले हीरो सिंघम के साथ वापसी करेंगे।

ranveer-singh-confirms-simmba-2-in-pipeline-with-rohit-shetty-after-december-release-cirkus

ऐसे में सिंघम 3 के लिए दर्शक जहां उत्साहित हैं वहीं दर्शकों के लिए सिंबा 2 का इंतज़ार लंबा हो चुका है। लेकिन रणवीर सिंह ने सबको निराश ना करते हुए कहा कि सिंबा 2 ज़रूर बनेगी। वो भी बस इसका इंतज़ार कर रहे हैं। रणवीर ने इस इंटरव्यू में बताया कि बस रोहित भाई के बुलाने का इंतज़ार है। लेकिन सिंबा 2 बनेगी।

सबका फेवरिट है सिंबा

सबका फेवरिट है सिंबा

रणवीर सिंह ने सिंबा के बारे में बात करते हुए बताया - सिंबा जब तैयार हुई थी तो इसे फ्रेंचाईज़ी के तौर पर ही तैयार किया गया था। अगर सिंबा 2 नहीं बनती है तो मैं भी बहुत ज़्यादा निराश हो जाऊंगा। सिंबा का किरदार एक सीरीज़ बनने का हकदार है। सिंबा ना सिर्फ मेरी फेवरिट फिल्मों में से एक है बल्कि मेरे करियर की अब तक की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस में से एक है। तो मैं सिंबा 2 इसलिए करूंगा क्योंकि मैं इससे बहुत प्यार करता हूं।

बॉक्स ऑफिस पर दनादन बनाए थे रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर दनादन बनाए थे रिकॉर्ड

गौरतलब है कि जहां, रोहित शेट्टी टिपिकल मसाला फिल्ममेकर हैं वहीं रणवीर सिंह पूरा का पूरा मसाले का डिब्बा हैं। और इन दोनों को ही पता है कि इनका दर्शक इनसे क्या चाहता है। रणवीर और रोहित 2018 में एक साथ सिंबा लेकर आए और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर दनादन रिकॉर्ड्स तोड़े थे।

रणवीर के करियर की सबसे सफल फिल्म

रणवीर के करियर की सबसे सफल फिल्म

रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ की कमाई की थी। इसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है। दिलचस्प है कि ये रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की दिसंबर रिलीज़ थी। उनकी आने वाली फिल्म सर्कस भी दिसंबर रिलीज़ है।

रोहित शेट्टी के लगातार रिकॉर्ड

रोहित शेट्टी के लगातार रिकॉर्ड

यह 100 करोड़ क्लब में रोहित शेट्टी की आठवीं फिल्म थी, वह भी लगातार। रोहित शेट्टी के पास यह खास रिकॉर्ड है।इससे पहले सिंघम, सिंघम 2, गोलमाल 3, गोलमाल अगेन, चेन्नई एक्सप्रेस, दिलवाले और बोल बच्चन ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी।

रणवीर और सारा की धुंआधार कमाई

रणवीर और सारा की धुंआधार कमाई

फिल्म 2018 में सबसे ज़्यादा कमाने वाली तीसरी फिल्म थी। सिंबा से ज़्यादा उस साल दो फिल्मों ने कमाया - संजू और पद्मावत। फिल्म साल की आखिरी फिल्म थी और लोगों ने नए साल का स्वागत सिंबा के साथ किया था। पद्मावत और सिंबा की कमाई मिलाकर रणवीर सिंह ने उस साल 500 करोड़ से ऊपर का बॉक्स ऑफिस दिया था। वहीं सारा अली खान ने 2018 में दिसंबर में ही केदारनाथ और सिंबा के साथ लगभग 300 करोड़ से ऊपर का बॉक्स ऑफिस दिया था। डेब्यू के साथ इतना बड़ा बॉक्स ऑफिस देने वाली सारा इकलौती स्टार हैं।

सिंघम 3 में दिखेगी झलक

सिंघम 3 में दिखेगी झलक

सिंबा 2 से पहले, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी, दिसंबर 2022 का अंत करेंगे अंगूर रीमेक सर्कस के साथ। इसके बाद रणवीर सिंह, कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म सिंघम 3 का भी हिस्सा बनेंगे। रणवीर सिंह, कॉप यूनिवर्स की सूर्यवंशी का भी हिस्सा थे और इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की तिकड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X