इस एक्टर ने शुरू की रोहित शेट्टी की सर्कस की शूटिंग, खुद रणवीर सिंह ने किया कंफर्म
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस जोरों शोरों से शूट की जा रही है। पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, संजय मिश्रा से लेकर मुकेश तिवारी जैसे कई कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे। अब इस फिल्म में एक और कॉमेडियन जगत का बड़ा नाम शामिल हो गया है। जी हां, ये नाम है जॉनी लीवर। जॉनी लीवर ने रोहित शेट्टी की सर्कस कास्ट को ज्वाइन किया। इसकी पुष्टि रणवीर सिंह ने खुद की।
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर किया। एक तस्वीर शेयर की जिसमें साफ साफ ये लिखा है कि जॉनी लीवर रोहित शेट्टी की सर्कस को ज्वाइन कर रहे हैं। इसके बाद सर्कस फिल्म एक बार चर्चा में आ गई। फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। तो वहीं रणवीर सिंह भी रोहित शेट्टी के साथ सिंबा के बाद एक बार फिर काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी पहले बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और अब फैंस को फिर से सर्कस से वैसी ही उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications