संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' के लिए कंफर्म हुए रणवीर सिंह, अब होगा सबसे बड़ा धमाका!
संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा को लेकर काफी समय चर्चा हैं और इसको लेकर खबर थी कि इसमें रणबीर कपूर नजर आने वाले हैँ। इसके पहले अभिनेता रणवीर सिंह का नाम सामने आया था। फिर पता चला था कि रणवीर भी इसका हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक खबर आ रही है जो कि पूरी तरह से कंफर्म बताई जा रही है। बैजू बावरा के लिए अभिनेता रणवीर सिंह ही कंफर्म हुए हैं और इस फिल्म का हिस्सा वही रहेंगे।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेता रणवीर सिंह बैजू बावरा का किरदार निभाएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और उनको एक बार फिर से संजय लीला भंसाली के साथ देखा जाएगा।

लीड एक्ट्रेस की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं ऐसी भी खबरें आ रही हैं। वो भी इस समय कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं हैं।
फिलहाल फैंस इस खबर के बाद काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बात करें अभिनेता रणबीर कपूर इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं। इसमें शमशेरा और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में शामिल हैं।
लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि वो बैजू बावरा का हिस्सा बनें रहेंगे। रणवीर सिंह भी इस समय 83 द फिल्म को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में वो कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। अब देखना ये है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान कब होता है।


Click it and Unblock the Notifications