महरून बिकिनी में काउच पर लेटकर अंगड़ाई ले रही थी कैलेंडर गर्ल, ऐसी बोल्ड फोटो ने मचा दिया बवाल

Sonali Raut Bold Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री कैलेंडर गर्ल के नाम से मशहूर सोनाली राउत ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि आग की तरह वायरल हो गई है। सोनाली राउत की तस्वीरें और वीडियो को सामने आने के बाद वायरल होने में कुछ ही देर लगती है। कुछ ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिल रहा है।
सोनाली की बोल्ड तस्वीरें
सोनाली राउत ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर से हर किसी को हैरान कर दिया है। इस तस्वीर सोनाली राउत महरून कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं।
19 की उम्र में बनीं कैलेंडर गर्ल
सोनाली राउत ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से तो दर्शकों का दिल जीता ही है। साथ ही लोग उनकी दिलकश अदाओं के दीवाने रहते हैं। सोनाली की हर तस्वीर और वीडियो को लाखों में लाइक्स मिलते हैं। वह महज 19 साल की उम्र में किंगफिशर की कैलेंडर गर्ल बन गई थीं। हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस' के सीजन 8 से मिली।
सोनाली की फिल्में
सोनाली साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'द एक्सपोज' में हिमेश रेशमिया के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में वह लीड रोल में थीं। वह पिछली बार बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर के साथ वेब सीरीज 'डेंजरस' में दिखी थीं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
बता दें कि फिलहाल सोनाली फिल्मी परदे से दूर सोशल मीडिया पर ही फैंस के लिए ग्लैमर परोस रही हैं। सोनाली इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से एक सिजलिंग तस्वीर और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











