रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात से डेब्यू के साथ पूरे किए बॉलीवुड में 10 साल, यूं मनाया जश्न
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म बैंड बाजा बारात की रिलीज़ को 10 साल पूरे हो चुके हैं और इस मौके पर रणवीर सिंह ने जश्न मनाने का सोचा क्योंकि इस फिल्म के साथ, रणवीर सिंह ने बेहद सफलतापूर्वक बॉलीवुड में 10 साल का लंबा सफर तय कर लिया है। यशराज फिल्म्स के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
10 साल का सफर पूरा करने पर रणवीर सिंह पहुंचे एक थियेटर और वहां से अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ये जगह, सपनों का सीक्रेट चैंबर है।

अगर काम की बात करें तो रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में तो अपने सिंबा अवतार में नज़र आने वाले हैं वहीं दूसरी तरफ, उन्होंने रोहित शेट्टी के लिए उनकी अगली फिल्म सर्कस पर काम करना शुरू कर दिया है। ये फिल्म Shakaepeare के कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण होगी और मशहूर क्लासिक अंगूर का रीमेक होगी।


Click it and Unblock the Notifications