..................... दिसंबर अंत में सर्कस रिलीज करना चाहते हैं रोहित शेट्टी | Ranveer Singh’s Cirkus to release on New Year weekend, Rohit Shetty to start 2022 with a bang? - Hindi Filmibeat

साल 2021 की आखिरी फिल्म होगी रोहित शेट्टी की 'सर्कस'- आमिर खान को देंगे बड़ा झटका?

By Filmibeat Desk

साल 2021 फिल्मों के मामले में काफी जबरदस्त जाने वाला है। जाहिर है फिलहाल समय कम है और फिल्में ज्यादा। लिहाजा हर शुक्रवार दो फिल्मों का क्लैश देखना आम होगा। जहां अभी कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान होना बचा है। अफवाहों की मानें तो रोहित शेट्टी अपनी आगामी फिल्म सर्कस की रिलीज डेट को लेकर प्लानिंग शुरु कर चुके हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सर्कस 2021 के आखिरी वीकेंड पर रिलीज हो सकती है। यानि की 31 दिसंबर 2021.. यह इस साल रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म हो सकती है।

Cirkus

रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सिंबा को भी न्यू ईयर वीकेंड पर रिलीज किया था और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। न्यू ईयर की लंबी छुट्टियों का फिल्म का काफी फायदा मिला है। लिहाजा, सर्कस को लेकर भी ऐसी ही प्लानिंग की जा रही है।

चूकिं यह एक कॉमेडी फिल्म है, फैमिली ऑडियंस न्यू ईयर पर इसे परिवार के साथ जरूर देखना चाहेंगे। लेकिन आमिर खान के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X