शाहरुख- रजनीकांत के साथ आकर खड़े हो गए रणवीर सिंह, धुरंधर 2 की फीस जानकर नहीं होगा यकीन
Ranveer Singh Fees for Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म'धुरंधर' और धुरंधर 2 ने जिस तरह की कमाई की है वो किसी से छिपी नहीं है। इस वक्त खबर आ रही है कि रणवीर सिंह के नाम एक नया कीर्तिमान जुड़ गया है और ये कोई आम बात नहीं है।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म से इतनी कमाई अभिनेता की है कि अब उनका नाम शाहरुख खान और रजनीकांत जैसे सितारों की लिस्ट में शामिल हो गया है। रजनीकांत, शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान जैसे सितारे अपनी फीस से लोगों के हैरान कर देते हैं। अब रणवीर सिंह ने भी इसी तरह का कारनामा करके दिखाया है।
रणवीर सिंह का जबरदस्त कारनामा
रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने अपनी दोनों फिल्मों से करीब 325 करोड़ की कमाई की है और ये कोई आम फीस नहीं है। इस तरह से रणवीर सिंह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शामिल हो गए हैं। बता दें कि स्टार्स कथित तौर मुनाफे में हिस्सेदारी लेते हैं और इसी तरह का कारनामा अब रणवीर सिंह ने धुरंधर सीरीज को लेकर करके दिखाया है।
इसके पहले शाहरुख़ खान, सलमान खान और रजनीकांत जैसे सितारे ये काम करते थे और रणवीर सिंह भी उसी लिस्ट में आ गए हैं। बता दें कि बड़े स्टार्स कई सौ करोड़ की फिल्मों में काम करते हैं और कमर्शियल सफलता से उनको काफी फायदा होता है। धुरंधर का क्रेज कितना ज्यादा था ये बात तो किसी से छिपी नहीं है। दोनों फिल्मों ने मिलाकर 3000 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है।
रणवीर सिंह की इस फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है जो कि पहले उरी जैसी फिल्म बना चुके हैं। किसी ने सोचा नहीं था कि वो एक ऐसी कहानी लेकर आएंगे जिससे इंडिया और पाकिस्तान हर जगह धमाका होगा। फिलहाल रणवीर सिंह के फैंस खुश हैं कि उनके पसंदीदा स्टार ने ये कारनामा किया है।


Click it and Unblock the Notifications
