आसान नहीं है सेलेब्रेटी की जिंदगी, आखिर क्यों अभिनेता रणवीर सिंह ने बोल दी ये बात
अभिनेता रणवीर सिंह इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है। बता दें कि इस समय रणवीर सिंह फिल्म गली ब्वॉय को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। रणवीर सिंह को काफी ज्यादा बेबाक बोलने वाला सेलेब्रेटी माना जाता है जिस कारण वो हमेशा चर्चा में रहते है। हाल ही में उन्होने कहा है कि सेलेब्रेटी लाइफ इतनी आसान नही होती है जितनी देखने में लगती है।
रणवीर सिंह ने बात इसलिए कही कि एक सेलेब्रेटी हमेशा सबके सामने आ ही जाता है भले ही वो कुछ भी करे। अगर उसको किसी बात को लेकर शर्मिंदगी उठानी पड़ती है तब वो सबसे मुस्कुराकर ही मिलता है।

जब एक सेलेब्रेटी बाहर निकलता है तो कई कैमरे और मोबाइल फोन उसका इंतजार कर रहे होते है और कभी कभी तो इन कैमरों और मोबाइल फोन्स की तादात काफी ज्यादा होती है।
सभी खुश रखना एक सेलेब्रेटी का काम होता है और इस तरह से उसके ऊपर काफी जिम्मेदारियां भी होती है। बता दें कि ऐसी कई सारी बातें अभिनेता ने मीडिया से शेयर की और खुलकर बोलते हुए नजर आए।
रणवीर सिंह को बॉलीवुड का पावरहाउस भी कहा जाता है और वो हमेशा एनर्जी में ही रहते है। इस समय वो हॉलीवुड फिल्म डेडपूल में अपनी आवाज देने को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है।
जब से फिल्म के लिए ये पता चला है कि रणवीर सिंह इस फिल्म में अपनी आवाज दे रहे है तब से फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है और डेडपूल के साथ साथ रणवीर के फैंस भी फिल्म की रिलीज का इंतजार काफी ज्यादा बेसब्री से कर रहे है।
फिल्म मे उन्होने लीड रोल निभा रहे एक्टर रयान रेनॉल्ड्स के लिए आवाज डब की है और इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी साफ नजर आ रही है।
रणवीर सिंह ने इससे पहले किसी भी फिल्म के लिए अपनी आवाज नही दी थी और उनके 8 साल के फिल्मी सफर मे ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि अभिनेता किसी फिल्म मे अपनी आवाज का जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाले है।
फिलहाल रणवीर फिल्म सिंबा में भी नजर आएगे जिसको रोहित शेट्टी बना रहे है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
