शादी समारोह में पहुंचे रणवीर सिंह ने उठाईं दीपिका पादुकोण की सैंडल्स- फोटो हो गई वायरल
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं ये किसी ना किसी तरीके से सामने आ ही जाता है। दोनो सरेआम कभी भी अपने प्यार का इजहार कर देते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसको देखकर लगभग सारी लड़कियां ये कहेंगी कि काश रणवीर जैसा पति उनको भी मिले। दरअसल रणवीर और दीपिका एक शादी समारोह में गए थे और वहां दीपिका को कुछ करना था उन्होनें अपने सैंडल उतार दिए।
बाद में रणवीर ने उन सैंडल को अपने हांथों में उठा लिया और तब तक लिए रहे जबतक कि दीपिका ने दोबारा उनको नहीं पहना। ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

दीपिका इस समय छपाक की शूटिंग कर रही हैं तो वहीं रणवीर इस समय 83 में बिजी हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और मधु मंटेना द्वारा निर्मित कबीर खान की यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2020 में रिलीज़ होगी।
फिल्म में रणवीर खुद कपिल देव की भूमिका में दिखेंगे, जिनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। इस विश्व कप ने भारतीय क्रिकेट टीम को पूरे विश्व में पहचान दिलाई थी।


Click it and Unblock the Notifications