3 करोड़ की कार के साथ मुंबई की सड़कों पर निकले रणवीर सिंह- देखने लायक था जलवा
रणवीर सिंह ने हाल ही में नई रेड एसयूवी लेम्बोर्गिनी यूरस खरीदी है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लगभग साढ़े तीन करोड़ की इस कार को लेकर रणवीर पहली बार मुंबई की सड़कों पर निकले थे। इसे दुनिया की सबसे फास्ट एसयूवीज में से एक बताया जाता है। नई लैम्बोर्गिनी के साथ उनका यह जलवा देखने लायक था। हालांकि, कार पर परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था और रणवीर पहली बार इसे ड्राइव कर रहे थे।

लेम्बोर्गिनी यूरस महज 3.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है। मुंबई में इसकी ऑन रोड कीमत करीब 3.42 करोड़ रुपए है। कोई शक नहीं कि यह कार किसी को भी दीवाना बना देगी। रणवीर सिंह ने हाल ही में इसे खरीदा है। खास बात है कि इस कार के साथ रणवीर संजय लीला भंसाली के ऑफिस भी गए थे। जिसके बाद यह अफवाह और तेज हो गई कि भंसाली की फिल्म 'इंशाल्लाह' में अब सलमान खान की जगह रणवीर सिंह दिखेंगे।
फिल्मों की बात करें तो फिलहाल रणवीर '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 1983 के क्रिकेट वर्ल्डकप पर आधारित इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण उनकी रील वाइफ (रोमी देवी) की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
