119 करोड़ देकर रणवीर सिंह बन गए सलमान-शाहरुख के पड़ोसी, खरीदा सबसे आलीशान घर!
बॅालीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेता हैं। बिग बॅास ओटीटी होस्ट करने से लेकर शक्तिमान बनने तक रणवीर सिंह का नाम लगातार छाया हुआ है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने करोड़ रुपए का आलीशान घर खरीद लिया है। उनके इस घर की कीमत आप जानकर पूरी तरह से हैरान हो जायेंगे।
Recommended Video
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के घर के बगल में ही अपना नया घर खरीदा है जिसकी कीमत 100 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। रणवीर सिंह ने एक सुपरहिट फिल्म की कमाई का पूरा पैसा इस बड़े घर में लगा दिया है। अपनी कीमत की तरह की यह काफी बड़ा और शानदार है।

रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है कि मुंबई के बांद्रा में स्थित रेजिडेंशियल टावर सागर रेशम में उन्होंने अपना यह सबसे शानदार घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि उनका यह घर शाहरुख खान के मन्नत और सलमान खान के घर गैलेक्सी के बीच में पड़ता है। आपको बता दें कि इस घर की कुल कीमत 119 करोड़ रुपए है। उनका यह घर बिल्डिंग के 16 से 19 मंजिल पर स्थित है।

रणवीर और दीपिका के घर की कीमत
रणवीर और दीपिका ने 4 फ्लोर को एक साथ खरीदा है। 11,266 वर्ग फुट कारपेटएरिया और 1,300 वर्ग फुट की छत है। बताया जा रहा है कि कार पार्किंग को भी 19 वें फ्लोर पर रखा गया है। 118.94 करोड़ के इस घर के रजिस्ट्रेशन के वक्त की स्टैम्प ड्यूटी के लिए 7 करोड़ के करीब की रकम भरी गई है।

300 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक
अलग-अलग फ्लोर पर अलग सुविधा मौजूद है। 16 वें फ्लोर पर 4 बीएचके है। बाकी के 3 फ्लोर को पेंट हाउस की तरह रखा गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो रणवीर सिंह ने अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा इस घर को खरीदने में लगा दिया है। कई बार यह जानकारी सामने आ चुकी है कि 300 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं रणवीर सिंह।

रणवीर सिंह की टोटल नेट वर्थ 223 करोड़
मुंबई से गोवा तक कई जगहों पर रणवीर सिंह के पास घर मौजूद है। रणवीर सिंह बॅालीवुड के सबसे अधिक फीस लेने वाले कलाकारों में शामिल हैं। रणवीर सिंह की टोटल नेट वर्थ 223 करोड़ से अधिक है। रणवीर सिंह एक फिल्म से करीब 20 करोड़ की फीस चार्ज करते हैं।

गोवा में रणवीर सिंह का घर
गोवा में रणवीर सिंह के पास 15 करोड़ के करीब के है। गौरतलब है कि रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत बैंड बाजा बारात से की थी। संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला ने रणवीर की तकदीर को बदल कर रख दिया।


Click it and Unblock the Notifications