Ranveer Singh ने करोड़ों की कार से तोड़ा ट्रैफिक का ये नियम, यूजर ने लगाया बड़ा आरोप!

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी तस्वीरों और रियल लाइफ में होने वाले कई इवेंट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। गौरतलब है कि वो लग्जरी कारों के शौकीन हैं और उनके पास कई शानदार कारें। अक्सर देखा जाता है कि रणवीर सिंह मुंबई की सड़कों पर उनका जलवा बिखेरते हैं। कुछ समय पहले सुपरस्टार को देखा गया था कि वो अपनी एस्टन मार्टिन चला रहे थे। लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है जो कि अभिनेता को मुसीबत में डालने के लिए काफी है।
खबर है कि रणवीर सिंह ने अपनी करोड़ों की कार से ट्रैफिक नियम तोड़ा है। एक ट्विटर यूजर ने बताया है कि अभिनेता अपनी जो कार चला रहे है, उसका बीमा समाप्त हो गया है।
इस यूजर ने ना सिर्फ आरोप लगाया है बल्कि एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है और इसके अनुसार, बीमा की अवधि 28 जून, 2020 को समाप्त हो गई थी। यूजर ने ट्विटर पर लिखा, '@MumbaiPolice कृपया @RanveerOfficial पर कड़ी कार्रवाई करें। बीमा विफल कार उन्होने कल चलाई !!"
अब ट्रैफिक पुलिस के जरिए रणवीर सिंह पर कितना जुर्माना लगाया जाता है बात तो इसकी पुष्टि होने के बाद ही सामने आएगी। रणवीर सिंह की इस लग्जरी एस्टन मार्टिन रैपिड एस की कीमत की बात करें तो इसको अभिनेता ने लगभग 3.9 करोड़ रुपये में खरीदा है।
वर्कफ्रंट पर रणवीर सिंह इस वक्त रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बिजी हैं और लगातार इसकी शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
