Ranveer Singh ने यश राज फिल्म्स के साथ खत्म किया Contract , क्या आदित्य चोपड़ा से बिगड़े रिश्ते?

ranveer-singh-broke-contract-with-yash-raj-films-but-shares-good-relationship-with-aditya-chopra

यश राज फिल्म्स टैलेंट से कई अभिनेता व अभिनेत्री जुड़े रहे हैं। कई स्टार्स ने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है। पिछले दिनों परिणीति चोपड़ा ने खुद को यश राज फिल्म्स टैलेंट से अलग कर लिया था वहीं, अब बड़ी खबर सामने आई है कि अभिनेता रणवीर सिंह ने भी इस टैलेंट एजेंसी के साथ अपने बॉन्ड को तोड़ने का फैसला लिया है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह या परिणीति चोपड़ा ने ऐसा एजेंसी के साथ किसी विवाद की वजह से नहीं किया है। रणवीर सिंह और यश राज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है। रणवीर सिंह के बॉन्ड तोड़ने की वजह से उनके रिश्ते भी नहीं बदले हैं और दोनों के बीच आज भी अच्छी बॉन्डिंग है।

रणवीर सिंह ने भी अपने करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स के साथ की थी। उनकी डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' भी यश राज फिल्म्स की थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बाद भी रणवीर सिंह और यश राज फिल्म्स के बीच सबकुछ ठीक है।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की पिछली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' थी। इसे भी प्रोड्यूस आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी लेकिन, रणवीर सिंह के एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। '83' में भी रणवीर सिंह के काम को सराहा गया। रणवीर सिंह की अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' होगी।

इसका निर्देशक करण जौहर कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। वहीं, फिल्म में धर्मेंद्र और जया बच्चन भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 11 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X