Ranveer Singh के कार कलेक्शन में शामिल हुई ये लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
ranveer singh luxury car रणवीर सिंह लग्जरी गाड़ियों के काफी शौकीन हैं। एक्टर ने लैम्बोर्गिनी के बाद अब एक और महंगी गाड़ी खरीदी है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक्टर सोशल मीडिया पर तंजानिया के साथ एक डांस वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनका पिंक आउटफिट लुक वायरल हुआ। अपने अतरंगी स्टाइल के अलावा एक्टर को लग्जरी लाइफ का भी शौंक है। जी हां एक्टर के पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। अब उनकी इस लिस्ट में एक और महंगी गाड़ी शामिल हो गई है।

रणवीर सिंह ने खरीदी महंगी कार
हाल ही में रणवीर सिंह ने लैम्बोर्गिनी खरीदी थी। इसके बाद अब उन्होंने चमचमाती ब्लू एस्टन मार्टिन खरीदी है। ऐसे में अब उन्हें एक बार फिर नई गाड़ी चलाते स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की ये कार करीब 4 करोड़ बताई जा रही है।
6 साल से एक्टर कर रहे थे इंतजार
अपनी कार ब्लू एस्टन मार्टिन के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'ये वो पहली कार है जिसे मैंने खरीदा था। इसमें पैडल शिफ्ट करने वाले फीचर थे, जिसकी वजह से ये कार मुझे खरीदने का मन किया। मेरी बकेट लिस्ट में लैम्बोर्गिनी थी। मैं पहली बार साल 2014 में इसके शोरूम में गया था। लेकिन फिर मैंने इस कार को खरीदने के लिए लगभग 6 साल का इंतजार किया और आखिरकार मैंने ये कार खरीद ही ली। जब मैंने इसे खरीदा वो मेरे लिए एक गर्व का पल था'।
रणवीर सिंह के पास हैं ये लग्जरी गाड़ियां
रणवीर सिंह एक लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। एक्टर के पास इन कारों के अलावा मर्सडीज मेबैक एस500 और मर्सडीज बेज जीएलएस 350डी है। जिनकी कीमत लगभग करोड़ों में है। इन गाड़ियों में एक्टर को कई बार स्पॉट किया गया है।
रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जल्द नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म अगले साल फरवरी 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Click it and Unblock the Notifications











