3 साल के लिए रणवीर सिंह ने खरीदा पत्नी दीपिका की बिल्डिंग में घर, कीमत और वजह हैरान कर देगी !
बॅालीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नया घर खरीदा है। हालांकि उनके लिए घर खरीदना कोई बड़ी खबर नहीं है। लेकिन कहां पर घर खरीदा है ये अब चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण का घर मुंबई के प्रभादेवी स्थित ब्यूमोंड टॅावर में है। 33 फ्लोर की इस उंची बिल्डिंग में दीपिका का फ्लैट 26 वें मंजिला पर है।
साल 2010 में दीपिका ने 16 करोड़ रुपए की कीमत पर खुद के लिए ये घर खरीदा था। वहीं एक घर होने के बाद भी रणवीर सिंह ने इसी टॅावर में एक नया घर खरीदा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर अनुसार रणवीर सिंह ने इसी बिल्डिंग में चार बीएचके का एक फ्लैट किराए पर लिया है। वो भी सिर्फ तीन साल के लिए।

जिस बिल्डिंग के एक फ्लैट की कीमत 15 करोड़ से अधिक हो। वहां का किराया भी लाखों में होगा। बताया जा रहा है कि रणवीर के इस नए फ्लैट के एक महीने का किराया 7.97 लाख रुपए हैं। हालांकि उन्होंने ये फ्लैट खुद के लिए लिया है या फिर पत्नी के लिए अभी इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन सिर्फ 3 साल के लिए किसी फ्लैट को लेने के पीछे की वजह जरूर दिलचस्प होगी।
फिलहाल करियर के लिहाज से साल 2020 दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों के लिए काफी अहम है। दीपिका पादुकोण की छपाक इसी महीने रिलीज हो रही है। रणवीर सिंह की 83 अप्रैल में रिलीज हो रही है। दीपिका भी पति रणवीर सिंह के साथ 83 में नजर आयेंगी। वह छपाक के साथ बतौर निर्माता 83 से भी जुड़ी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications