रणवीर सिंह का बदला अवतार..देखते रह जाएंगे आप
बॉलीवुड में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कोई नई बात नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले भी रणबीर कपूर के ट्रेनर ने उनकी तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें बॉडी के साथ देखने के बाद फैन्स नहीं पहचान पाए और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आमिर खान ने भी दंगल के लिए ेक बाद अपना वजन बढ़ाकर 90 किलो किया और बाद में रेसलर जैसे दिखने के लिए वजन कम कर अपनी बॉडी बनाई।
[हर बार मेरी फिल्म CLASH होती है और हर बार चलती है...कोई TENSION नहीं है! ]
एक और सुपरस्टार हैं जो इन दिनों अपनी एक तस्वीर के कारण लगातार सुर्खियों में हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह जिनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को खुद रणवीर सिंह के ट्रेनर ने शेयर की है और खुलासा कि रणवीर सिंह ने महज 6 सप्ताह में कारनामा करने में कामयाब रहे।

Recommended Video

रणवीर की फोटो शेयर करते हुए उनके ट्रेनर ने लिखा कि "6 हफ्तों मे मेरे लड़के रणवीर सिंह ने ट्रांसफॉर्म कर लिया। इसे काफी समय से पोस्ट नहीं किया था लेकिन हर बार जब भी मैं इसे देखता तो मुझे गर्व होता और याद आता कि कैसे रणवीर और मैंने इसे पाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की थी उनके बिजी शेड्यूल के होने के बावजूद। इस वजह से कई बार हम देर रात और सुबह होने तक वर्कआउट किया करते थे। इसे पाने के लिए हमने कभी कम काम नहीं किया।"
हालांकि ये नहीं साफ हो पाया है कि रणवीर सिंह ने ये बॉडी पद्मावती के लिए बनाई है या फिर उससे भी पहले की तस्वीर है। आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की पद्मावती में रणवीर सिंह अल्लाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications