..................... Ranveer Singh Birthday: Fan club gift sewing machines to women in villages to celebrate his birth month | बर्थडे से पहले रणवीर सिंह के फैंस ने मनाया जश्न, गांव में महिलाओं को गिफ्ट कीं सिलाई मशीनें - Hindi Filmibeat

बर्थडे से पहले रणवीर सिंह के फैंस ने मनाया जश्न, गांव में महिलाओं को गिफ्ट कीं सिलाई मशीनें

सुपरस्टार रणवीर सिंह हमेशा चुपचाप लोगों की मदद करने में यक़ीन रखते हैं, और ऐसा लगता है कि उनके फैन क्लब के सदस्य भी अब उनके नक़्शेक़दम पर चल रहे हैं। जुलाई में रणवीर के बर्थ-मंथ को सेलिब्रेट करने के लिए, उनके सबसे बड़े फैन क्लबों में से एक, 'रणवीर का फैन क्लब' ने देश का दिल कहे जाने वाले मध्य-प्रदेश में कई महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद की है। उन्होंने महिलाओं को तोहफ़े के रूप में सिलाई मशीनें दीं, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें और महामारी के इस दौर में अपने परिवार का सहारा बन सकें।

फैन क्लब ने एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें आमिर अली नाम का एक फैन कहता है, "आप सभी को मालूम है कि 6 जुलाई रणवीर का बर्थडे था, और हम हर साल इस मौके को ऐसे सेलिब्रेट करते हैं जिससे लोगों की ज़िंदगी में आनंद और खुशियाँ आएँ।

Ranveer Singh

इस साल कोविड-19 और लॉकडाउन की वजह से हम सभी की ज़िंदगी प्रभावित हुई है। इस महामारी का महिलाओं पर, खास तौर पर जिन्होंने हाउस हेल्प को करियर विकल्प के रूप में चुना है, उन पर काफी बुरा असर हुआ है। हम उनकी मदद करना चाहते थे, इसलिए हमने उन्हें तोहफ़े के रूप में सिलाई मशीनें दीं जिसकी मदद से वे पैसे कमा सकें और अपनी एवं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें।"

हर साल, यह फैन क्लब सुपरस्टार एक्टर के बर्थडे के मौके को यादगार बनाने के लिए कुछ-न-कुछ जरूर करता है, और हाल ही में उन्होंने रणवीर ग्राम प्रोग्राम नाम से एक कार्यक्रम की शुरुआत की है। पिछले साल इस फैन क्लब ने गांव के एक स्कूल को 35 कंप्यूटर दान में दिए थे ताकि गरीब बच्चे इसका लाभ उठा सकें। 2019 में, रणवीर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने एक ऐसे गांव तक बिजली पहुंचाई, जहां पहले बिजली नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X