32 साल के रणवीर सिंह ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, सलमान और शाहरुख भी नही तोड़ पाएंगे

फिल्म पद्मावत में अपने शानदार अभिनय से सबको अपना दीवाना बना चुके रणवीर सिंह एक के बाद एक हिट देते ही चले जा रहे है। रणवीर सिंह की पद्मावत एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ रही है और इस फिल्म ने दो सौ करोड़ के क्लब में एंट्री मार दी है। रणवीर सिंह की ये पहली फिल्म है जो 200 करोड़ तक पहुंची है।

इस फिल्म की सफलता के कारण रणवीर सिंह काफी खुश भी नजर आ रहे है। इस फिल्म के दो सौ करोड़ क्लब में पहुंचने के साथ ही रणवीर सिंह के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो आज तक किसी के नाम नहीं दर्ज था। जीं हां रणवीर सिंह फिल्म पद्मावत से सबसे कम उम्र के बॉलीवुड स्टार बन गए है जिनकी फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है।

ranveer singh, shahrukh khan, salman khan, padmavat, रणवीर सिंह, सलमान खान, शाहरुख खान, पद्मावत

आपको बता दें कि रणवीर सिंह 32 साल के है और उन्होने दो सौ करोड़ की फिल्म दी है। इससे पहले इस रिकॉर्ड तक कोई भी नहीं पहुंचा था। फिल्म की कमाई की बात करें तो अब तक फिल्म ने 219 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है और अभी फिल्म कमाई कर रही है।

ऐसा करने वाले पहले स्टार रणवीर सिंह पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गर्व हो रहा है। हालांकि फिल्म में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण भी थे पर इस फिल्म में मुख्य भूमिका रणवीर की थी और रणवीर ने इसको बखूबी निभाया भी था।

फिल्मी पंडितो की माने तो फिल्म 230 करोड़ का आकड़ा आराम से पार कर लेगी और इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

आपको बता दें कि फिल्म को बनाने में संजय लीला भंसाली ने करीब 180 करोड़ रुपए खर्च किए है और फिल्म को 3डी में कनवर्ट करने के लिए 20 करोड़ की लागत लगाई गई है। आपको बता दे कि फिल्म I MAX में फॉर्मेट मे भी रिलीज की गई थी।

इसके दूसरे पहलू से देखे तो रणवीर और शाहिद के साथ साथ ये फिल्म संजय लीला भंसाली की भी पहली सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनकर सामने आई है। इस फिल्म का विरोध प्रदर्शन लगातार शुरु से ही हो रहा था जिसके चलते फिल्म 4 राज्यों में रिलीज नहीं हो पाई। इस कारण माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई पर इसका सीधा असर पड़ा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X