..................... शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी के लिए DJ बन गए Ranveer Singh Ranveer Singh became DJ for Shahrukh Khan's birthday party, Deepika Padukone Dancing video - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी के लिए DJ बन गए Ranveer Singh, डांस फ्लोर पर दीपिका को खूब नचाया!

ranveer singh, shahrukh khan

शाहरुख खान का जन्मदिन 2 नवंबर को काफी धूम धाम से मनाया गया। उनकी बर्थडे पार्टी पर कई सितारे पहुंचे और रणवीर सिंह भी उनमें से एक थे। अब रणवीर का एक वीडियो इस पार्टी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि रणवीर सिंह शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी के लिए डीजे बन गए और अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह को मीका सिंह के बगल में खड़े हुए देखा जा सकता है। सिंबा अभिनेता ने इस दौरान सफेद शर्ट और काली पैंट पहना हुआ था।

इस लुक में वो बेहद अच्छे लग रहे थे। डीजे बनकर उन्होने कई धमाकेदार गाने बजाए जिसमें से जवान का 'जिंदा बंदा' और 'चालेया' शामिल था। इसके अलावा चेन्नई एक्सप्रेस से 'लुंगी डांस' जैसे गाने बजाते और गाते हुए नजर आ रहे हैं।

सामने डांस फ्लोर पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए भी उन्होने एक प्यारा सा इशारा किया, जो कि डांस करती हुईं नजर आ रहीं थी। शाहरुख की 1994 की रोमांटिक फिल्म कभी हां कभी ना के गाने 'आना मेरा प्यार को ना तुम' पर लिप-सिंक करते हुए भी रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं।

ये वीडियो सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो को एक यूजर ने साझा किया है। वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है, ''शाहरुख खान के जन्मदिन की पार्टी में रणवीर सिंह डीजे बन गए, वह शाहरुख के गाने जिंदा बंदा और जवान और लुंगी डांस के चालेया पर थिरक रहे थे।

अंत में उन्होंने 'आना मेरे प्यार को' को दीपिका पादुकोण को समर्पित किया, यह बहुत प्यारा है।'' इसके बाद फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''रणवीर की एनर्जी का जवाब नहीं।'' एक ने लिखा, ''ये हर पार्टी में छा जाता है।''

एक का कहना है, ''रणवीर को पता है कैसे लाइमलाइट में रहना है।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है सिंबा।'' एक का कहना था, ''मीका सोच रहा है मेरी जॉब खतरे में है।'' इस तरह से ढेरों कमेंट्स चर्चा में हैं। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो...

Read more about: ranveer singh shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X