India's Most Valued Celebrity: विराट कोहली को पछाड़कर रणवीर सिंह बने नंबर 1, दीपिका 681 करोड़ के साथ चढ़ीं ऊपर

India's Most Valued Celebrity: साल 2022 भले ही बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए खास नहीं रहा, लेकिन इससे उनके ब्रांड वैल्यू पर खास फर्क नहीं दिखा। बल्कि रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह साल 2022 के सबसे वैलुएबल भारतीय सेलेब साबित हुए हैं। जी हां, रणवीर ने इस साल विराट कोहली को पीछे कर यह स्थान हासिल किया है।
कॉर्पोरेट इंवेस्टीगेशन और रिस्क कंसल्टिंग फर्म क्रोल ने सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी 2022 की अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत के टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल सेलेब्स में रणवीर सिंह, कोहली, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट जैसे नाम शामिल हैं। रणवीर सिंह ने इस साल 181.7 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ पहला स्थान हासिल किया।
2022 में शीर्ष 25 हस्तियों का कुल ब्रांड मूल्य 1.6 बिलियन अमरीकी डालर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 29.1 प्रतिशत अधिक है। यह रिपोर्ट साल 2022 में मिले विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट के हिसाब से बनाया जाता है।
इस लिस्ट से कहीं ना कहीं, सेलिब्रिटीज की पॉपुलैरिटी को भी आंका जाता है। विज्ञापन की दुनिया में किसका राज चल रहा है, दर्शक किसे देखना पसंद कर रहे हैं, किसका चेहरा ज्यादा से ज्यादा ब्रांड से जुड़ा है.. आदि..
यहां देंखे भारत के टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल सेलेब्स की लिस्ट-

1. रणवीर सिंह
1491 करोड़ के साथ रणवीर सिंह पिछले साल से एक पायदान ऊपर आकर पहले नंबर पर हैं। पिछले साल रणवीर की ब्रांड वैल्यू 1195 करोड़ थी।2021 के मुताबिक रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू में 29.1 परसेंट की बढ़ोत्तरी हुई है।

2. विराट कोहली
विराट कोहली साल 2022 में 176.9 मिलियन डॉलर (लगभग 1452 करोड़) के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी रहे हैं। बता दें, साल 2021 में उनकी ब्रांड वैल्यू 185.7 मिलियन डॉलर करोड़ रुपये आंकी गई थी।

3. अक्षय कुमार
वहीं इस साल अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू 153.6 मिलियन डॉलर (लगभग 1261 करोड़) है। जो कि पिछले साल139.6 मिलियन डॉलर (लगभग 1056 करोड़) थी।

4. आलिया भट्ट
पिछले साल की तरह आलिया भट्ट इस साल भी चौथे नंबर पर बनी हुई हैं। आलिया इस साल 102.9 मिलियन डॉलर (845 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ टॉप 4 में काबिज हैं।

5. दीपिका पादुकोण
दीपिका इस साल दो स्थान ऊपर चढ़ आई हैं। पांचवें नंबर पर दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू 82.9 मिलियन डॉलर (681 करोड़) है।

टॉप 10 में शामिल ये स्टार्स भी
इसके अलावा टॉप-10 वैल्यूएवल सेलिब्रिटी में अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान ने भी जगह बनाई है।

साउथ स्टार्स की शानदार एंट्री
वहीं, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने इस साल पहली बार इस लिस्ट की टॉप 25 में एंट्री मारी है।31.4 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ अल्लू अर्जुन 20वें स्थान हैं,जबकि रश्मिका मंदाना 25.3 मिलियन डॉलर के साथ 25वें नंबर पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











