सिंबा और गली ब्वॉय के बाद, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह

एक्टर रणवीर सिंह फिल्म पद्मावत की सफलता के बाद एक अलग ही मुकाम पर पहुंच चुके है और अब उनकी झोली में एक से बढ़कर एक फिल्में जा रही है। हाल ही में अब खबर आई है कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ भी अब रणवीर सिंह नजर आने वाले है। गौरतलब है कि उनको झोली में 2018-2019 में सिंबा और गली ब्वॉय जैसी फिल्में भी है। इनमें से गली ब्वॉय की शूटिंग तो चल रही है और अगले महीने से सिंबा की शूटिंग शुरु हो जाएगी।

खबर है कि राकेश मेहरा इस समय दो फिल्में बनाने की कोशिश में है जिनके सब्जेक्ट्स कबड्डी और पिता-बेटे के रिश्ते पर आधारित हो सकती है। फिलहाल इस फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है जल्द ही खुलासा होने वाला है।

ranveer singh, rakeysh omprakash mehra, रणवीर सिंह, राकेश ओमप्रकाश मेहरा

हाल ही में चर्चा हुई थी कि रणवीर सिंह राकेश के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए थे और उसका ये मतलब था कि आगे के प्रोजेक्ट के बारे में दोनो बातें कर रहे थे। रणवीर सिंह से बात करने के बाद इस बारे में कई खबरें सामने आई थी।

रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए लगभग फाइनल ही हो गए थे और देखना ये कि ये फिल्म शुरु कब होगी। अभिनेता रणवीर सिंह इसके अलावा अपने बयानों को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते है।

हाल ही में उन्होने अपनी सेलेब्रेटी लाइफ के बारे में कुछ बोला था। उन्होने कहा था कि जब एक सेलेब्रेटी बाहर निकलता है तो कई कैमरे और मोबाइल फोन उसका इंतजार कर रहे होते है और कभी कभी तो इन कैमरों और मोबाइल फोन्स की तादात काफी ज्यादा होती है।

सभी खुश रखना एक सेलेब्रेटी का काम होता है और इस तरह से उसके ऊपर काफी जिम्मेदारियां भी होती है। तो इस तरह से उनकी लाइफ इतनी आसान नहीं होती है। उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि रणवीर सिंह एक ऐसे एक्टर है जो कि हर तरह के किरदार काफी आसानी से कर लेते है और उसको हिट करा देते है। रणवीर सिंह को बॉलीवुड का पावरहाउस भी कहा जाता है और वो हमेशा एनर्जी में ही रहते है।

फिलहाल वो गली ब्वॉय को लेकर चर्चा में है और जुलाई में सारा अली खान के साथ फिल्म सिंबा की शूटिंग शुरु करने वाले है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे है। सारा अली खान फिल्म केदारनाथ की अभी शूटिंग कर रही है दो काफी समय से अटकी पड़ी हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X