Don 3 छोड़ना रणवीर सिंह को पड़ा भारी! FWICE ने लगाया बैन, 45 करोड़ के नुकसान का लगा आरोप
Ranveer Singh Banned By FWICE: रणवीर सिंह इन दिनों बड़े विवाद में घिर गए हैं। बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार पर अब फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी संस्थाओं में से एक FWICE यानी Federation of Western India Cine Employees ने सख्त कार्रवाई कर दी है।

खबरों की माने तो डॉन 3 से अचानक बाहर हो जाने के बाद में FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया है। अगर आसान भाषा में कहे तो अब फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से यह कहा गया है कि जब तक यह विवाद खत्म नहीं होगा तब तक रणवीर सिंह के साथ में काम नहीं करना है।
Don 3 छोड़ने पर शुरू हुआ विवाद
पूरा मामला Don 3 से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले ही फिल्म छोड़ दी थी। इस फैसले के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने भारी नुकसान का दावा किया। खबरों की माने तो फिल्म की प्री प्रोडक्शन पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए थे और अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने की वजह से फिल्म मेकर्स को बड़ा झटका भी लगा।
45 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा रणवीर सिंह पर तकरीबन 45 करोड रुपए के नुकसान का आरोप लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर ने पहले बैनर के साथ में तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। फिल्म के सेटअप से लेकर प्लानिंग और शूटिंग की तैयारी हो चुकी थी। दूसरी प्री प्रोडक्शन कामों पर भी भारी रकम खर्च की जा चुकी थी। इसीलिए प्रोड्यूसर्स यही चाहते हैं कि रणवीर सिंह इस नुकसान की भरपाई करें।
FWICE ने क्या कहा?
FWICE ने अपने बयान में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार की तरह काम करती है, जहां कलाकारों से लेकर तकनीशियन तक हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट का सम्मान करे।
संस्था ने साफ कहा कि किसी बड़े स्टार का शूटिंग शुरू होने के ठीक पहले फिल्म छोड़ देना इंडस्ट्री के लिए गलत उदाहरण पेश करता है और इससे पूरी वर्किंग सिस्टम पर असर पड़ता है।
FWICE का कहना है कि अगर इस तरह की चीजों पर रोक नहीं लगी, तो भविष्य में कोई भी कलाकार किसी भी समय फिल्म छोड़ सकता है, जिससे पूरी इंडस्ट्री को नुकसान होगा।
रणवीर सिंह ने बातचीत से किया इनकार?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जब FWICE ने इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की, तब रणवीर सिंह ने इस मामले पर सीधे बातचीत करने से इनकार कर दिया। बताया गया कि एक्टर की तरफ से कहा गया कि यह मामला किसी सही जगह पर सुलझाया जाएगा। हालांकि FWICE ने यह भी कहा है कि अगर रणवीर सिंह बातचीत करना चाहें, तो संस्था अब भी समाधान के लिए तैयार है।
फरहान अख्तर की फिल्म को लगा झटका
डॉन 3 बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही थी। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि रितेश सिधवानी इसकी प्रोडक्शन टीम का हिस्सा हैं। फिल्म पहले ही कई बार देरी का सामना कर चुकी है और अब रणवीर सिंह के बाहर होने की खबर ने इसे और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।
अशोक पंडित ने जताई नाराजगी
FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने इस पूरे मामले को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि शूटिंग शुरू होने से सिर्फ 10 दिन पहले किसी फिल्म से हट जाना सही नहीं है।उनका कहना था कि इंडस्ट्री में इस तरह का ट्रेंड बहुत खतरनाक साबित हो सकता है और FWICE वही फैसला लेगी जो पूरी फिल्म इंडस्ट्री के हित में होगा।
शाहरुख खान से जुड़ी रही है डॉन फ्रेंचाइजी
बता दें कि डॉन फ्रेंचाइजी पहले शाहरुख खान के नाम से जुड़ी रही है। डॉन 2 में शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।जब रणवीर सिंह को 'डॉन 3' के लिए चुना गया था, तब सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बहस हुई थी। अब फिल्म से उनके बाहर होने के बाद यह मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।


Click it and Unblock the Notifications

