रणवीर सिंह ने बेंगलुरू रिसेप्शन में अपनी मां और पत्नी के बीच किसी एक को चुना, कीजिए GUESS!

Recommended Video

Deepika Padukone missing from Ranveer Singh's Family Photo; Here's Why | FilmiBeat

आमतौैर पर लड़कों की सबसे बड़ी दिक्कत होती है शादी के बाद अपनी पत्नी और मां के बीच सामंजस्य बैठाना जिससे कि मां को कभी ये ना लगे कि लड़का गया हाथ से और पत्नी को कभी ये ना लगे कि लड़का अभी भी मां के पल्लू से बंधा है। लेकिन रणवीर सिंह ने सास और बहू के बीच परफेक्ट बैलेंस अभी से बना लिया है।

अब रणवीर सिंह, अपनी शादी के सारे आउटफिट्स किस तरह दीपिका पादुकोण से मैच कर रहे हैं ये तो आप तस्वीरों में देख ही चुके हैं लेकिन बेंगलुरू रिसेप्शन में जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक जैसे कपड़ों में नहीं दिखे तो सबको थोड़ी हैरानी हुई क्योंकि रणवीर और दीपिका अपने एयरपोर्ट लुक्स तक मैच कर रहे थे।

ranveer-singh-balances-between-his-mother-and-wife-twins-with-mom-at-bengaluru-reception

लेकिन इस एक तस्वीर ने सारी गुत्थी सुलझा दी। दरअसल, रणवीर सिंह ने बेंगलुरू रिसेप्शन के लिए अपनी पत्नी की जगह अपनी मां के साथ कपड़े मैच करने की सोची। जी हां, रणवीर सिंह ने बेंगलुरू रिसेप्शन में बीवी को थोड़ा साइड कर अपनी मां के साथ Twin किया और यही कारण है कि अपनी मां के साथ इस फोटो में वो परफेक्ट लग रहे हैं।

बेंगलुरू रिसेप्शन पर रणवीर सिंह और उनकी मां दोनों ही काले रंग के आउटफिट्स में नज़र आए। इन पर गोल्डन रंग का काम था। गौरतलब है कि इस रिसेप्शन पर भवनानी परिवार की एक तस्वीर भी वायरल हुई जिसमें रणवीर सिंह अपने माता - पिता और बहन रीतिका के साथ दिखाई दे रहे हैं।

वैसे ये पहली बार नहीं है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कपड़े मैच किए हो। ये सिलसिला शादी से पहले से शादी के बाद तक चला आ रहा है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X