बॉलीवुड ड्रग मामला- दीपिका पादुकोण से NCB करेगी पूछताछ, रणवीर सिंह ने किया खास अनुरोध?
बॉलीवुड में ड्रग्स मामले को लेकर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को समन भेजा था। जहां रकुल प्रीत सिंह से आज पूछताछ होने वाली है। दीपिका पादुकोण से 26 सितंबर यानि की शनिवार को एनसीबी सवाल करेगी। इस बीच अफवाह थी कि रणवीर सिंह ने एनसीबी से अनुरोध किया है कि पूछताछ के दौरान उन्हें दीपिका के साथ रहने दिया जाए। लेकिन एनसीबी ने इस खबर से इंकार किया है।
Recommended Video
एनसीबी से समन मिलने के बाद अभिनेत्री गोवा से मुंबई वापस आ चुकी हैं। दीपिका गोवा में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान भी रणवीर लगातार दीपिका के साथ ही दिखे।

वहीं, ड्रग्स मामले में दीपिका का नाम आने के बाद ही रणवीर- दीपिका के घर के बाहर सेक्यूरिटी भी बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा हेतु दीपिका के घर के बाद कुछ गॉर्ड और पुलिस कर्मी लगा दिये गए हैं। दीपिका ने शनिवार को एनसीबी पूछताछ करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications