सिंबा का नया POSTER- रणवीर सिंह का जबरदस्त अंदाज, बॉक्स ऑफिस धमाका फाइनल है
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह एकदम धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह भलेराव संग्राम नाम के पुलिस का किरदार अदा कर रहे हैं, जो कि दबंग लेकिन भ्रष्ट पुलिस अफसर है। यह फुल मसालेदार फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। उनका लुक भी सिंघम और दबंग से मिलता जुलता ही लगता है। लेकिन रणवीर की अपनी स्टाइल है, जो इस किरदार को अलग बनाता है। रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रणवीर को इस तरह आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। रणवीर ने अब तक किसी फिल्म में इस तरह का एक्शन नहीं किया है।

करण जौहर के प्रोडक्शन की यह फिल्म अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में अजय देवगन भी कैमियो करते दिख रहे हैं। वहीं, केदारनाथ से सुर्खियों में छाईं सारा अली खान भी सिंबा में दिखने वाली हैं।
यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म 'टेंपर' की रीमेक है। इस तेलुगु फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। पहले यह फिल्म शाहरुख खान की फिल्म के क्लैश हो रही थी। लेकिन फिर रोहित शेट्टी ने इसे एक हफ्ते पोस्टपोंड कर दिया। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। न्यू ईयर का मौका.. और रोहित शेट्टी की फिल्म.. जाहिर है ताबड़तोड़ कमाई फाइनल है।


Click it and Unblock the Notifications