रणवीर सिंह ने कांतारा के दैव्य एक्ट की नकल करने पर ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, बोले- मेरा मकसद...

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। अपने फैशन की वजह से नहीं बल्कि इस बार उन्होंने कुछ किया है जिस वजह से लोग ने उन्हें माफी तक मांगने को कह दिया है। दरअसल गोवा में आयोजिक इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के सबसे अहम क्लाइमेक्स सीन की नकल करते दिखे। रणवीर का ऐसा करना उनपर ही भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर उनकी बुरी तरह से ट्रोलिंग होनी शुरू हो गई। लोगों ने इसे रणवीर सिंह की बेअदबी माना। खासतौर पर जहां देवताओं का दृश्य दिखाया गया था उसे भूत कहने की वजह से मामला और भी गरमा गया।
रणवीर सिंह ने मांगी माफी
बता दें कि बात यहां तक आ गई कि मंगलवार की तड़के सुबह रणवीर सिंह को माफी मांगनी पड़ गई। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक बयान जारी किया है जिसमें वह ऋषभ शेट्टी से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। अपने इस बयान में एक्टर कहते हैं कि- 'यह हर एक एक्टर जानता है कि उस खास सीन को जिस तरह से ऋषभ शेट्टी ने किया उसे पूरी तरह से निभाने में कितना समय और कितनी मेहनत लगी होगी। इसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं।'
अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा कंतारा फिल्म में हिंदू देवता के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारी आक्रोश फैल गया है।
— Ocean Jain (@ocjain4) November 29, 2025
गोवा में, अभिनेता ने IFFI में कंतारा के दैव दृश्य की नकल की और दैव को "महिला भूत" कहा। pic.twitter.com/JeSOtRPKWu
क्लाइमेक्स सीन का वीडियो हो रहा वायरल
रणवीर सिंह ने आगे कहा कि वह हमेशा से ही कल्चर, परंपरा और विश्वास का सम्मान करते हैं। अगर मेरी किसी हरकत की वजह से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। बता दें कि इस बयान के जरिए ना केवल रणवीर सिंह ने माफी मांगी बल्कि भारतीय संस्कृति को लेकर अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया। बता दें कि इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां रणवीर क्लाइमेक्स सीन को दोहराते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान अन्य ऑडियंस और खुद ऋषभ शेट्टी भी मुस्कुराते नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











