..................... Ranveer Singh announces 83 trailer update with a new poster, shares what Kapil Dev’s mom always told him | रणवीर सिंह स्टारर '83' का ट्रेलर कल होगा रिलीज़, नए पोस्टर के साथ हुई घोषणा - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह स्टारर '83' का ट्रेलर कल होगा रिलीज़, नए पोस्टर के साथ हुई घोषणा

By Filmibeat Desk

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हम '83' की रिलीज के करीब पहुंच गए हैं। भारत की पहली क्रिकेट विश्वकप जीत पर आधारित यह फिल्म उन असली हीरो के जीवन पर आधारित है जिन्होंने देश के सपने को साकार किया है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने पूरे साल लोगों को जिज्ञासु रखा और आख़िरकार कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया जाएगा।

कपिल देव ने 1983 में कहा था, "बचपन से मेरी मां मुझे सिर्फ एक ही चीज कहती आई है - बेटा जीत के आना, कोई बेस्ट ऑफ शेस्ट ऑफ लक नहीं। बस जीत के आना।" ऐसे में, इस साल की सबसे बड़ी फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ के करीब, इसी इमोशन्स को ध्यान में रखते हुए प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है।

ranveer-singh-announces-83-trailer-update

रणवीर सिंह फ़िल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नज़र आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 83 को पेश किया जाएगा। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फ़िल्म 24 दिसंबर 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज होने वाली है।

कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल, अक्किनेनी नागार्जुन की अन्नपूर्णा स्टूडियो, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस ने फिल्म का क्रमशः तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्शन पेश करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X