तेरे बिन: रणवीर सिंह और सारा अली खान का ये सिंबा रोमांस आपका दिन बना देगा
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा, 28 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोज़िट दिखेंगी सारा अली खान। अब फिल्म का एक नया गाना तेरे बिन रिलीज़ हो चुका है। राहत फतेह अली की आवाज़ में ये उनके ओरिजिनल गाने का रिप्राइज़ वर्जन है। गाने में कूट कूट कर रोमांस का तगड़ा डोज़ दिया गया है और यहां रणवीर और सारा परफेक्ट स्विट्ज़रलैंड वाला यशराज रोमांस कर रहे हैं।
हालांकि फिल्म प्रोड्यूस की है धर्मा प्रोडक्शन्स ने लेकिन शिफॉन साड़ियों में लिपटी हीरोइन और बर्फ की वादियों वाले रोमांस को बॉलीवुड ने यशराज रोमांस का नाम दे दिया है। बाद में ये ट्रेंंड धर्मा प्रोडक्शन्स ने फॉलो किया क्योंकि करण जौहर, यश चोपड़ा के इस रोमांस के कायल थे। इन तस्वीरों में रणवीर और सारा प्यार में डूबे नज़र आ रहे हैं।

सिंबा, रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम का क्रॉसओवर है जहां रणवीर सिंह संग्राम भालेराव नाम के एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभा रहे हैं जो सिंघम को देखकर बड़ा हुआ है और उसी के जैसा दमदार पुलिस ऑफिसर बनना चाहता है। लेकिन बस वो मसीहा नहीं बनना चाहता है। बाद में परिस्थितियां कैसे उसे एक ज़िम्मेदार पुलिस ऑफिसर बनाती हैं, यही सिंबा की कहानी है।
करण जौहर जब से फिल्में बना रहे हैं तब से उनकी फिल्मों में यशराज रोमांस की एक झलक तो मिल ही जाती है। लेकिन आपको याद दिलाते हैं यशराज रोमांस में लिपटे, कुछ बेहद प्यारे गाने -


Click it and Unblock the Notifications