क्या पहली बार नजर आएंगे सैफ अली खान और रणवीर सिंह? गुपचुप की दोनों ने मुलाकात- फोटो आई सामने

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और सैफ अली खान की एक फोटो सामने आई और कुछ गॉसिप्स की झड़ी इंटरनेट लग पड़ी। हुआ यूं कि सैफ अली खान रणवीर सिंह से मिलने उनकी फिल्म सर्कस के सेट पर मिले। दोनों व्हाइट टी-शर्ट में नजर आए और कॉफी एन्जॉय करते दिखे। इस लुक को देख फैंस ने दोनों को ही व्हाइट टाइगर कहा। साथ साथ ये अफवाहें भी चल पड़ीं कि क्या दोनों किसी फिल्म या आने वाले किसी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा कर रहे हैं?

इस फोटो के सामने आने के बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों स्टार्स क्या साथ में काम करने वाले हैं। दरअसल बहुत कम मौके हुए हैं जब रणवीर सिंह और सैफ अली खान को यूं स्पेशल मीटिंग करते हुए देखा गया हो।

Ranveer Singh and Saif Ali Khan

खैर ये मीटिंग क्यों हुईं और दोनों के बीच क्या पक रहा है, ये तो समय आने पर फैंस को पता चल ही जाएगा। फिलहाल फैंस को ये जबरदस्त फोटो को एन्जॉय करना चाहिए। जब ये दो बड़े स्टार्स एक साथ नजर आए।

सैफ अली खान की बात करें तो हाल में ही वह तांडव वेब सीरीज में आए। जिसे लेकर खूब तांडव भी मचा था। हालांकि क्रिटिक्स ने इस सीरीज की काफी तारीफ की थी। इसके अलावा सैफ अली खान अब भूत पुलिस और आदिपुरुष जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। वह इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इसके अलावा उनकी 83 फिल्म भी रिलीज के लिए एकदम तैयार है। जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X