..................... सिंबा के बाद रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह से फिर मिलाया हाथ? Ranveer singh and Rohit shetty will be the part of Comedy film after Simmba? - Hindi Filmibeat

सिंबा के बाद रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह से फिर मिलाया हाथ? इस कॉमे़डी फिल्म से होगा धमाका!

कुछ समय पहले सुपरहिट डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सिंबा में अभिनेता रणवीर सिंह ने दमदार काम किया था और इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। रोहित शेट्टी के इस ऐलान से सभी लोग चौंक गए थे क्योंकि पहली बार रणवीर सिंह किसी फिल्म में एक कॉप का किरदार निभाने जा रहे थे। हालांकि वो अपने काम में खरे उतरे और फिल्म को सुपरहिट करवा दिया था। लेकिन इस समय एक और खबर सामने आ रही है जो कि तेजी से वायरल है।

पता चला है कि निर्देशक रोहित शेट्टी एक कॉमेडी फिल्म बनाने वाले हैं जिसमें वो रणवीर सिंह को लेने के बारे में विचार कर रहे हैं। जी हां ये खबर काफी तेजी के साथ चल रही है लेकिन किसी तरह का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। खबरों की मानें को कोरोना वायरस और लॉकडाउन के समय रोहित शेट्टी ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर लिया है और इसका ऐलान होना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X