रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने किया धमाकेदार एक्शन, वायरल तस्वीर के पीछे क्या है कारण?
सुपरस्टार रणवीर सिंह इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं जिसमें से एक है रोहित शेट्टी की सर्कस। इस फिल्म को लेकर कुछ समय पहले ऐलान हुआ था और इस समय फिल्म का शूटिंग चल रही है। इसके पहले भी रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सिंबा में नजर आ चुके हैँ। इस समय रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक्शन करते दिख रहे हैं।
जैसा कि सभी जानते है रोहित शेट्टी फिल्मों में गाड़िया उड़ाते हुए अक्सर नजर आते रहते हैं। इस तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही है। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी भाग रहे हैं और बैकग्राउंड में कार ब्लास्ट हो रही है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये किसी फिल्म का सीन है तो ये पूरी तरह से गलत है। दरअसल रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने साथ में किसी नूडल्स कंपनी के लिए विज्ञापन किया है।

नूडल्स कमर्शियल
रणवीर सिंह ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि.. 'इस तरह से हमने एक नूडल्स कमर्शियल के लिए शूट किया।'

वर्कफ्रंट
इस तस्वीर को देखकर आपको यही लगेगा कि ये किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह सर्कस के अलावा 83 द फिल्म को लेकर बिजी हैं और काफी समय से शूटिंग कर रहे हैं।

कपिल देव की भूमिका
इस फिल्म में वो पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं जिसके लिए उन्होने जमकर तैयारी की है।

1983 क्रिकेट विश्वकप
फिल्म 1983 क्रिकेट विश्वकप पर आधारित है और दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी के रोल में नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications