रणवीर सिंह के साथ सामने आई साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की ये तस्वीर, इस प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ!
सुपरस्टार रणवीर सिंह की बात करें तो वो इस समय हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री में अपने दमदार अभिनय से छाए हैं। वहीं साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की दीवानगी भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैँ। ऐसे सितारे हैं जिनको साउथ में किसी भगवान से कम नहीं माना जाता है। अगर आपसे कहा जाए कि ये दोनों सितारे एक साथ किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं तो आपको कैसा लगेगा। लेकिन ये सच है और इस समय दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें ये सितारे साथ नजर आ रहे हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि ये दोनों सितारे किसी फिल्म प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं तो ये बिल्कुल गलत हैं। दरअसल रणवीर सिंह और महेश बाबू की ये जोड़ी एक विज्ञापन में नजर आने वाली हैं।

गौरतलब है कि इन दोनों सितारों को कोका कोला ने अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है। ये विज्ञापन काफी शानदार है और एक्शन से लबरेज नजर आ रहा है।
इसमें दोनों सितारे कोका कोला की बोलत पाने के लिए मेहनत करते नजर आने वाले हैं। इस विज्ञापन की बात करें तो ये हिंदी और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाना है लेकिन इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इस समय फिल्म 83 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जो कि काफी टल चुकी है। इसके अलावा महेश बाबू कई साउथ फिल्मों में काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications