इस ब्लॉकबस्टर साउथ रीमेक में रोमांस करेंगे रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी

खबर थी कि रणवीर सिंह, साउथ सुपरस्टार डायरेक्टर शंकर के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की चर्चा कर रहे हैं। ये प्रोजेक्ट था ब्लॉकबस्टर फिल्म अन्नियन का हिंदी रीमेक। और अब ये प्रोजेक्ट लगभग तय ही माना जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।

बात करें शंकर की तो उन्होंने अपनी पिछली फिल्म 2.0 के साथ धमाका किया था। अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

अब शंकर अपनी ही फिल्म अन्नियन का हिंदी रीमेक करने जा रहे हैं। ये फिल्म, शंकर की हिंदी फिल्मों में भी वापसी होगी। 2.0 जहां मूल रूप से तमिल फिल्म थी वहीं शंकर की आखिरी फिल्म थी नायक।

जिन्हें नहीं पता, उनकी जानकारी के लिए अन्नियन, 2005 में आई एक तमिल साईकोलॉजिकल थ्रिलर थी। शंकर की इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय एक ऐसे वकील की भूमिका में थे जिसे Multiple Personality Disorder था।

10 साल का सफल करियर

10 साल का सफल करियर

रणवीर सिंह ने बेहद सफलतापूर्वक बॉलीवुड में 10 साल का लंबा सफर तय कर लिया है। यशराज फिल्म्स के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सर्कस से बढ़ाई है फीस

सर्कस से बढ़ाई है फीस

करियर के 11वें साल की शुरूआत रणवीर ने बेहद शानदार प्रोजेक्ट के साथ की है। उन्होंने रोहित शेट्टी के लिए उनकी अगली फिल्म सर्कस पर काम करना शुरू कर दिया है। ये फिल्म Shakaepeare के कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण होगी और मशहूर क्लासिक अंगूर का रीमेक होगी।

इकलौती टक्कर

इकलौती टक्कर

रणवीर सिंह का बॉलीवुड ने बांहे फैलाकर स्वागत किया। बैंड बाजा बारात के बाद सारे डेब्यू उनके नाम थे और यशराज फिल्म्स की दो और फिल्में भीं। उनके टैलेंट को पहचाना भी गया और सराहा भी गया। फिलहाल, इंडस्ट्री में उनकी टक्कर का केवल रणबीर कपूर को माना जाता है।

भंसाली ने बदली किस्मत

भंसाली ने बदली किस्मत

रणवीर सिंह की ज़िंदगी में एक दिन आए संजय लीला भंसाली और उन्होंने रणवीर सिंह की किस्मत ऐसी बदली कि फिल्मों ने करियर की ऊंचाई पर तो पहुंचाया। रणवीर सिंह के हिस्से जो भी काम आया, वो उन्होंने ज़बरदस्त तरीके से निभाया। चाहे वो कोई भी किरदार हो, रणवीर ने पूरी मेहनत के साथ उस किरदार को जिया और दर्शकों के दिल में जगह बनाई।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रणवीर सिंह की दो फिल्में सूर्यवंशी और 83 रिलीज़ के लिए तैयार हैं। इसके बाद वो करण जौहर के लिए आलिया भट्ट के साथ एक रोमांटिक फिल्म में दिखाई देंगे और यशराज फिल्म्स की जयेशभाई जोरदार में भी।

कियारा आडवाणी फैन्स की पसंद

कियारा आडवाणी फैन्स की पसंद

बात करें कियारा आडवाणी की तो फगली से अपने करियर की शुरूआत करने के बाद कियारा को पहचान मिली महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एम एस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी के साथ।

फैन्स की बनी फेवरिट

फैन्स की बनी फेवरिट

धीरे धीरे, कियारा आडवाणी, अपने काम के साथ फैन्स की फेवरिट बन गईं। एक तरफ जहां गुड न्यूज़ में उनका अल्हड़ और चुलबुला सा पंजाबी किरदार सबको पसंद आया। वहीं दूसरी तरफ, कबीर सिंह की प्रीती बन कर उन्होंने फैन्स का दिल जीता।

बन गई थीं धर्मा की चहेती

बन गई थीं धर्मा की चहेती

गौरतलब है कि कियारा आडवाणी इस समय धर्मा प्रोडक्शन्स की चहेती बन चुकी हैं। सबसे पहले वो नज़र आई थीं करण जौहर की लस्ट स्टोरीज़ में। इसके बाद वो नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म गिल्टी में दिखाई दीं। कलंक में वो वरूण धवन के अपोज़िट छोटे से किरदारमें दिखा और फिर दिलजीत दोसान्ज्ह के अपोज़िट गुड न्यूज़ भी धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म थी।

अपकमिंग फिल्में

अपकमिंग फिल्में

कियारा आडवाणी इस समय बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स की जुग जुग जीयो, अनीस बज़्मी की भूल भुलैया 2 के अलावा वो आशुतोष गोवारिकर की कुर्रम कुर्रम में भी दिखाई देंगी।

विकी कौशल की मिस्टर लेले

विकी कौशल की मिस्टर लेले

इन सभी फिल्मों के अलावा अब कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह के अपोज़िट अन्नियन रीमेक और विकी कौशल के साथ मिस्टर लेले में भी फाईनल हो चुकी हैं। देखना है कि अपने इन आने वाले प्रोजेक्ट्स के साथ कियारा, बॉलीवुड में अपनी जगह कितनी पक्की कर पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X