रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी ने मिलाया हाथ? इस धमाकेदार रीमेक में साथ आएंगे नजर!

जैसे जैसे सबकुछ खुल रहा है नई नई फिल्मों की सुगबुगाहट भी सुनाई दे रही है। कई ऐसी फिल्में हैं जिनका ऐलान अभी होने वाला है लेकिन इस फिल्म की बात कुछ अलग होगी। खबर है कि सुपरस्टार रणवीर सिंह एक फिल्म में काफी जल्दी नजर आने वाले हैँ। इस फिल्म को लेकर हालांकि किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ये एक रीमेक होगी। बड़ी बात तो ये है कि फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं।

'कोईमोई' की एक रिपोर्ट में इसको लेकर दावा किया गया है कि रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी पहली बार इस फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा ये भी दावा किया गया है कि फिल्म अन्नियन की रीमेक होगी।

ranveer singh, kiara advani, रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी

इस फिल्म को शंकर बना रहे हैं और हिंदी में इसको सभी लोग अपरिचित के नाम से जानते है। हालांकि फैंस को इंतजार है कि कब इसका आधिकारिक ऐलान होगा और वो अपने चहीते सितारे को बड़े पर्दे पर लोगों को सबक सिखाते दिखेंगे।

अन्नियन

अन्नियन

अन्नियन साउथ की एक सुपरहिट फिल्म है जिसको फैंस के द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिला था।

83 द फिल्म

83 द फिल्म

रणवीर सिंह की बात करें तो इस समय वो 83 द फिल्म को लेकर बिजी हैं और ये एक बड़ी फिल्म है। इसका बजट काफी बड़ा है।

क्रिकेट विश्व कप

क्रिकेट विश्व कप

कबीर खान की ये फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप के सफर पर आधारित है और कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैँ।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी

वहीं कियारा आडवाणी ने कुछ समय पहले कबीर सिंह जैसी धमाकेदार फिल्म में काम किया था और इसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई है।

गुड न्यूज

गुड न्यूज

कबीर सिंह में उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर नजर आए थे और इसके बाद कियारा गुड न्यूज का भी हिस्सा बनीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X