जोया अख्तर के घर पर स्पॉट हुए रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ, अगली फिल्म में बन सकती है जोड़ी!
जब से कोरोना काल के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हुई लगातार सितारों का एक दूसके से मिलना जारी है। इससे इतना तो तय है कि कुछ समय बाद आपको कई नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान सुनने को मिल सकता है। लेकिन हाल ही में जो कुछ सामने आया है वो कैटरीना कैफ और रणवीर सिंह के फैंस के लिए शानदार साबित होगा। खबर है कि सुपरस्टार रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ एक साथ जोया अख्तर की फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं?
हालांकि इसको लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं आई है। लेकिन दोनो की मुलाकात हाल ही में जोया अख्तर के घर पर हुई है। इसके बाद से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक फिल्म में नजर आ सकते हैं।

हालांकि ये दोनों किस फिल्म में नजर आने वाले हैं ये तो समय ही बताएगा और अब फैंस को इस फिल्म के आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











