'सरकाए लेयो खटिया' गाने पर रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर का वीडियो हुआ वायरल, नहीं होगा यकीन
Karisma Kapoor Ranveer Singh Video: रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह को गोविंदा की तरह एक्टिंग करते हुए देखा जा सकता है और एक वक्त में करिश्मा कपूर उनकी फेवरिट एक्ट्रेस रहीं है।

धुरंधर 2 की सफलता के बीच वायरल हो रहे इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि रणवीर सिंह और करिश्मा 'सरकाए लेयो खटिया' पर डांस कर रहे हैं जो कि गोविंदा और करिश्मा कपूर का सुपरहिट गाना है। इस गाने ने रिलीज होकर धमाका किया था और लोगों को काफी पसंद आया था।
Karisma Kapoor Ranveer Singh Viral Video: करिश्मा-रणवीर ने की मस्ती
इस वीडियो में आप देखेंगे कि करिश्मा कपूर ने ब्लैक रंग के कपड़े पहन रखे हैं जबकि रणवीर सिंह अपने ही अंदाज में दिख रहे हैं। गोल टोपी के साथ चश्मा पहने रणवीर सिंह अपने कूल फैशन में नजर आ रहे हैं। इस दौरान सरकाए लेयो खटिया गाना बजता है और दोनों एक्टिंग करते हैं।
काउच पर खिसकते हुए बाद में एक दूसरे को बाहों में भर लेते हैं। अब ये वीडियो इतने सालों के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर का ये अंदाज आपको हैरान कर सकता है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब रणवीर को लेकर कुछ ऐसा देखने को मिला है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये गाना काफी मजेदार था।'' एक ने लिखा, ''कपूर बहनों में सबसे मज़ेदार यही है। दूसरी वाली को लगता है कि हर कोई उससे फ़्लर्ट कर रहा है!'' एक ने लिखा, ''रणवीर और करिश्मा अक्सर मस्ती करते हैं।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि रणवीर और करिश्मा ने इसपर रिएक्ट नहीं किया है। रणवीर सिंह इस वक्त फिल्म धुरंधर को लेकर काफी चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications















