..................... Ranveer Singh and Kabir Khan's next project after 83 is a heroic film | 83 के बाद कबीर खान और रणवीर सिंह की धमाकेदार फिल्म - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह और कबीर खान की 83 के बाद अगली फिल्म की तैयारी, ये होगी कहानी

रणवीर सिंह और कबीर खान की फिल्म 83 दो सालों बाद रिलीज़ के लिए तैयार है। और इस फिल्म की रिलीज़ होते ही ये धमाकेदार डायरेक्टर - एक्टर की जोड़ी अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुकी है। कबीर खान और रणवीर सिंह अब एक साधारण से लड़के की कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं जो एक underdog है।

कबीर खान लॉकडाउन के दौरान, अपनी अगली फिल्म के लिए एक कहानी ढूंढ रहे थे। जब उन्होंने ये underdog लड़के की कहानी, रणवीर सिंह को सुनाई तो रणवीर ने इसके लिए तुरंत हां कर दी।

ranveer-singh-and-kabir-khan-s-next-project-after-83-is-a-heroic-film-goes-on-floors-mid-2022

ये फिल्म, अगले साल 2022 में दूसरे हाफ में फ्लोर पर चली जाएगी। रणवीर सिंह इस फिल्म पर अपनी फिल्में जयेशभाई जोरदार और सर्कस को पूरी कर, उनके रिलीज़ होने के बाद काम शुरू करेंगे। जहां, जयेशभाई जोरदार, फरवरी 2022 में रिलीज़ हो रही है वहीं सर्कस, जुलाई 2022 में रिलीज़ होगी। इसके अलावा, रणवीर सिंह, करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर भी काम कर रहे हैं।

जमकर हो रही है 83 की तारीफ

जमकर हो रही है 83 की तारीफ

रणवीर सिंह और कबीर खान की फिल्म 83 का टीज़र हाल ही में रिलीज़ किया गया और इस टीज़र ने साफ कर दिया है कि बॉलीवुड में इस समय रणवीर सिंह से बेहतर कोई नहीं है। वो हर किरदार में इतनी बारीकी से घुस जाते हैं। 83 टीज़र की हर जगह जमकर तारीफ हो रही है।

10 साल का सफल करियर

10 साल का सफल करियर

रणवीर सिंह ने बेहद सफलतापूर्वक बॉलीवुड में 10 साल का लंबा सफर तय कर लिया है। यशराज फिल्म्स के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन 10 सालों में रणवीर सिंह ने अपने किरदारों में अलग अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। अब करियर के 11वें साल में रणवीर सिंह आखिरकार अपना टीवी डेब्यू भी कर लिया है और वो कलर्स के शो द बिग पिक्चर को होस्ट करते नज़र आ रहे हैं।

रिलीज़ के लिए तैयार फिल्में

रिलीज़ के लिए तैयार फिल्में

करियर के 11वें साल की शुरूआत रणवीर ने बेहद शानदार प्रोजेक्ट के साथ की है। उन्होंने रोहित शेट्टी के लिए उनकी अगली फिल्म सर्कस पर काम करना शुरू कर दिया है। ये फिल्म Shakaepeare के कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण होगी और मशहूर क्लासिक अंगूर का रीमेक होगी। इसके अलावा उनके आने वाली फिल्मों में कई नए प्रोजेक्ट्स शामिल हैं जिनमें सूर्यवंशी, जयेशभाई जोरदार और 83 रिलीज़ के लिए तैयार हैं।

हर फिल्म के साथ सराहा गया

हर फिल्म के साथ सराहा गया

रणवीर सिंह का बॉलीवुड ने बांहे फैलाकर स्वागत किया। बैंड बाजा बारात के बाद सारे डेब्यू उनके नाम थे और यशराज फिल्म्स की दो और फिल्में भीं। उनके टैलेंट को पहचाना भी गया और सराहा भी गया। रणवीर सिंह की ज़िंदगी में एक दिन आए संजय लीला भंसाली और उन्होंने रणवीर सिंह की किस्मत ऐसी बदली कि फिल्मों ने करियर की ऊंचाई पर तो पहुंचाया ही साथ में ज़िंदगी को भी नया चैप्टर खोलने का मौका दे दिया।

टक्कर में केवल रणबीर कपूर

टक्कर में केवल रणबीर कपूर

रणवीर सिंह के हिस्से जो भी काम आया, वो उन्होंने ज़बरदस्त तरीके से निभाया। चाहे वो कोई भी किरदार हो, रणवीर ने पूरी मेहनत के साथ उस किरदार को जिया और दर्शकों के दिल में जगह बनाई। इस समय बॉलीवुड में उनकी हैसियत इतना ऊपर पहुंच चुकी है कि नई जेनरेशन में केवल एक एक्टर उनके टक्कर का माना जाता है। और वो हैं रणबीर कपूर।

इमोशनल सी शुरूआत

इमोशनल सी शुरूआत

अच्छी फिल्मों के साथ रणवीर सिंह के करियर में अवार्ड्स की भी भरमार होने लगी। हालांकि अपना पहला अवार्ड शाहरूख खान के हाथों लेकर रणवीर सिंह स्टेज पर ही रोने लगे थे। रणवीर सिंह फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने मसाला, कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और निगेटिव ज़ोन सब कुछ ट्राई कर लिया है।

83 की रिलीज़ का इंतज़ार

83 की रिलीज़ का इंतज़ार

अब फैन्स को रणवीर सिंह की फिल्म 83 का इंतज़ार है। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव बनकर भारत की क्रिकेट टीम को 1983 का वर्ल्ड कप दिलवाएंगे। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और लोगों का नया साल सफल करने जा रही है, इस बात का कोई शक किसी को नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X