2 साल बाद रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण शादी अनदेखी फोटो Leak, हाथ में शैंपेन के साथ मनाया था जश्न
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॅालीवुड की सुपरहिट जोड़ी में से एक है। फिर चाहे वह पर्दे पर हो या पर्दे के पीछे। ऐसे में जब दोनों ने दुनिया और मीडिया की नजरों से दूर शादी करने का फैसला किया तो हर किसी की नजर इसी बात पर रही कि आखिर कब दोनों की पहली तस्वीर सामने आएगी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया। दो साल पहले नवंबर 2018 में एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने इटली स्थिक लेक कोमो में शादी की।

शादी के बाद दोनों की कई फोटोज सामने आयीं। लेकिन अब जब दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं तो फिर से एक बार सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका के फैन ने शादी अनदेखी फोटोज शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से देखी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications