..................... Ranveer Singh and Deepika Padukone starrer film 83' trailer is out now | इंतजार खत्म, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 83' का ट्रेलर रिलीज - Hindi Filmibeat

TRAILER: इंतजार खत्म, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 83' और ऐतिहासिक जीत शानदार झलक

लंबे इंतजार के बाद, बहुप्रतीक्षित फिल्म 83' के निर्माताओं ने भारत के सबसे यादगार क्रिकेट मैच का ट्रेलर जारी कर दिया है। अंडरडॉग की अविश्वसनीय सच्ची कहानी, जिसने अकल्पनीय को सच कर दिखाया, क्रिकेट वर्ल्डकप 1983 का ये सफर 24 दिसंबर 2021 को बड़े पर्दे पर हिट होने के लिए तैयार है।

कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है।

film-83-trailer-is-out-now

रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इनके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा बने हैं। दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 83 को रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स पेश कर रहे हैं। 83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। फिल्म 3डी में भी उपलब्ध होगी।

कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और अक्किनेनी नागार्जुन के अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने फिल्म के तमिल और तेलुगु संस्करण पेश करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। पृथ्वीराज प्रोडक्शन, और
किच्चा सुदीप की शालिनी आर्ट्स फिल्म को मलयालम और कन्नड़ संस्करणों में प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।

फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X