..................... Ranveer Singh and deepika padukone showed glimpse of daughter dua to paparaazi, photos viral - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दिखाई बेटी 'Dua' की झलक, पैपराजी को बुलाया घर

Ranveer Singh

Ranveer Singh and deepika padukkone showed glimpse of daughter Dua: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, जो बॉलीवुड के पावरफुल कपल्स में से एक हैं दीपिका ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को खुश कर दिया था।

इसके साथ ही उन्होंने अपनी मैटरनिटी शूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसने दुनियाभर के लोगों के दिलों को छू लिया। फैंस और सितारों ने दीपिका की जमकर तारीफें की थीं।

8 सितंबर को इस कपल ने अपनी बेबी गर्ल का स्वागत किया था। जिससे उनके चाहने वालों के दिलों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'दुआ' रखा, जिसका मतलब है आशीर्वाद और प्यार। फैन्स और पैपराजी दुआ की एक झलक देखने के लिए बेताब थे, भले ही फैन्स दुआ का चेहरा ना देख पाए हों, लेकिन पैपराजी ने दुआ की पहली झलक देख ली है।

दरअसल रणवीर सिंह के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पापाराजी ने उनसे बड़ी उम्मीद से उनकी बेटी 'दुआ' से मिलने की मांग की थी। ऐसे में, इस कपल ने आज उनकी यह ख्वाहिश पूरी की और मुंबई में एक खास आयोजन के दौरान बेबी 'दुआ सिंह' से उन्हें मिलवाया।

पहली बार, इंडस्ट्री के पैपराजी को 'दुआ' से मिलने का मौका मिला। इस मौके पर रणवीर और दुआ ने पैपराजी का धन्यवाद किया और उनके लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए आभार जताया। उनका यह प्यारा जेस्चर सभी को मुस्कराहट दे गया और यह कपल की सादगी और विनम्रता को दिखाता है।

दीपिका और रणवीर अपनी पैरेंटहुड के हर पल को एन्जॉय कर रहे हैं, और अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अपनी छोटी सी बच्ची के साथ समय बिता रहे हैं। यह कपल परिवार के लिए अपने समर्पण से फैंस को बहुत इंप्रेस कर रहा है, जो अब उनकी बेटी की एक झलक देखने के लिए उत्सुक हैं। यह दिन पैपराजी के लिए एक खास पल बन गया है। क्योंकि पापाराजी ने दुआ से पहले मुलाकात की है, और यहां अब हम नन्हीं दुआ का चेहरा देखने का इंतजार और नहीं कर सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X