..................... Ranveer Singh And Deepika Padukone reached at new York for best friend wedding, see photos - Hindi Filmibeat

बेस्ट फ्रेंड की शादी के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे दीपिका-रणवीर, वेडिंग में लगाए चार चांद, देखें Photos

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए दिनों अपने प्रजेंस को लेकर चर्चाओं में रहते हैं बता दें कि धुरंधर की सफलता के बाद तो रणवीर सिंह दुनिया भर में छाए हुए हैं। वहीं हाल ही में रणवीर और दीपिका की कुछ न्यूयॉर्क से तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। दरअसल कपल न्यूयॉर्क में दीपिका की बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल होने पहुंचा है। कपल की एंट्री ने शादी में चार चांद लगा दिए। बता दें कि अपनी दोस्त की शादी में दीपिका ने रौनक जमा दी है।

Deepika Padukone


दोस्त की शादी के लिए न्यूयॉर्क पहुंचीं दीपिका

रणवीर सिंह मिडनाइट ब्लू वेलवेट सूट में नजर आ रे हैं। इस सूटबूट में रणवीर बेहद ही हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं दीपिका की बात करें तो दीपिका पादुकोण हमेशा की तरह क्लास और एलिगेंस की मिसाल नजर आ रही हैं। उन्होंने गहरे बैंगनी रंग की डिजाइनर प्रिंटेड साड़ी पहनी है जिस पर खूबसूरत डिजाइन बने हैं। लो बन हेयरस्टाइल उनकी शार्प फीचर्स को उभारता है। स्टेटमेंट चोकर, चूड़ियां और हल्की रिंग्स उनके ओवरऑल लुक को कंप्लीट कर रही हैं। न्यूड स्मोकी मेकअप में उनका लुक बेहद ग्रेसफुल लग रहा है। दीपिका के लुक की लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

फैन्स ने की दीपिका के लुक की तारीफ

रणवीर का बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल फैशन और दीपिका का सादगी भरा अंदाज दोनों मिलकर परफेक्ट लग रहे हैं। न्यूयॉर्क से सामने आईं तस्वीरें फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं। फैन्स इन तस्वीरों को देख तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है बहुत ही खूबसूरत लग रही हो दीपू, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- दुआ कहां है हमें उसकी भी तस्वीरों का इंतजार है।

Read more about: ranveer singh deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X