रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खरीदा आलीशान बंगला, शाहरुख खान के बनेंगे पड़ोसी!
बॉलीवुड के पावरफुल कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उन सबसे अमीर हस्तियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने महाराष्ट्र के अलीबाग जैसे महंगे इलाके में बंगला खरीदा है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 13 सितंबर को रणवीर-दीपिका लोकल रजिस्ट्रार ऑफिस में दिखे। इन तस्वीरों के सामने आने के तुरंत बाद खबरें आने लगी कि दीपिका और रणवीर ने प्रॉपर्टी में निवेश किया है। हालांकि इन सितारों ने ऐसी खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।
मिड-डे की एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अलीबाग में एक आलीशान बंगला खरीदा है जो कि काफी बड़ा और रिहाइशी के तौर पर जाना जा रहा है। माना जा रहा है कि दीपिका और रणवीर ने इस आलीशान घर के लिए डील पक्की कर ली है और इसी को लेकर वह सोमवार को रजिस्ट्री कराने के लिए अलीबाग के रजिस्ट्रार ऑफिस भी पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट्स में तो इस प्रॉपर्टी को लेकर ये डिटेल भी सामने आ रही है कि ये घर समुद्र किनारे है जिसमें दो बड़े बड़े बंगले बने हैं। अलीबाग महाराष्ट्र ही नहीं देश के सबसे मंहगे इलाकों में शुमार हैं जहां किंग खान शाहरुख खान का फार्महाउस भी है।
कुछ दिन पहले खबर आई थीं कि दीपिका पादुकोण ने अपने होम टाउन बेंगलुरु में एक अपार्टमेंट खरीदा है। इसके अलावा पहले से ही दीपिका और रणवीर के पास कई घर हैं। दोनों ही बॉलीवुड के सबसे पावरफुल स्टार्स में शुमार हैं।
Recommended Video

कहां रहते हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
बताया जाता है कि रणवीर और दीपिका मुंबई के प्रभादेवी में 4बीएचके के अपार्टमेंट में रहते हैं। जिसे शादी से काफी पहले दीपिका ने इस घर को खरीदा था।

20 करोड़ के घर में रहते हैं दीपवीर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई वाले 4 बीएचके वाले अपार्टमेंट की कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस आलीशान घर में जिम से लेकर कई सुविधाएं हैं।

सबसे अमीर एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ की बात करें तो कहा जाता है कि 361 करोड़ के साथ वह 2021 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं। फिल्मों के अलावा दीपिका के पास कई मशहूर ब्रांड्स भी हैं जिनसे वह करोड़ों की कमाई करती हैं।

एक फिल्म के लेती हैं इतने करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ तक चार्ज करती हैं। 15 फीसदी के ग्रोथ के साथ उनकी कमाई में बढ़ोत्तरी भी दर्ज की गई है।

रणवीर सिंह की कमाई
मीडिया के मुताबिक बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह की कमाई करीब 307 करोड़ रुपये हैं। वह भी पत्नी की तरह 10 से 12 करोड़ तक एक फिल्म के वसूल करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











