फैन ने किया दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की बेटी दुआ का चेहरा लीक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Ranveer Singh and Deepika Padukone Daughter Dua: बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Deepika Daughter) हमेशा अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। पिछले साल दोनों माता-पिता बने और उनकी जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम रखा गया दुआ पादुकोण सिंह।
बेटी की प्राइवेसी पर खास ध्यान
दीपिका और रणवीर शुरुआत से ही अपनी बेटी को मीडिया की नजरों से बचाना चाहते थे। उन्होंने साफ कर दिया था कि दुआ की तस्वीरें और वीडियो पब्लिकली शेयर न किए जाएं। इसी वजह से उन्होंने 'नो-फोटो पॉलिसी' लागू की थी, जैसा कि विराट-अनुष्का और रणबीर-आलिया ने भी किया था।
एयरपोर्ट पर वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में एयरपोर्ट पर एक घटना ने इस कपल को परेशान कर दिया। एक शख्स ने चोरी-छिपे दीपिका की गोद में बैठी दुआ का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में साफ दिखा कि दीपिका उस शख्स को रोकने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन तब तक वीडियो इंटरनेट पर फैल चुका था।
सोशल मीडिया पर गुस्से का माहौल
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, फैंस भड़क उठे। लोगों ने उस यूज़र को खूब खरी-खोटी सुनाई। एक फैन ने लिखा- 'दीपिका और रणवीर ने पहले ही कहा है कि उनकी बेटी की तस्वीरें शेयर न करें, फिर भी ऐसा करना गलत है।' दूसरे ने कहा- 'किसी बच्चे की प्राइवेसी छीनना ठीक नहीं है, चाहे उसके माता-पिता कितने भी बड़े स्टार क्यों न हों।' जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया।
दीपिका का पुराना इंटरव्यू
दीपिका ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में भी इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- 'मेरे पापा हमेशा मुझे सिर्फ बेटी समझते थे, कभी स्टारडॉम का बोझ महसूस नहीं कराया। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी भी वैसे ही नॉर्मल माहौल में बड़ी हो। रणवीर इस बात को लेकर कितना कंफर्टेबल हैं, ये मुझे नहीं पता। लेकिन मैं चाहती हूं कि दुआ अपनी मासूमियत के साथ बड़ी हो, कैमरों की दुनिया से दूर।'
रणवीर दीपिका की शादी
आपको बता दें, दीपिका और रणवीर ने 14 और 15 नवंबर 2018 को शादी की थी। उनकी शादी इटली के खूबसूरत लेक कोमो (Lake Como) में हुई थी। इस डेस्टिनेशन वेडिंग में सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी कन्नड़ रीति-रिवाजों और सिंधी रीति-रिवाजों के हिसाब से हुई थी। शादी के बाद इस कपल ने दो शानदार रिसेप्शन दिए। पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में हुआ, जहां दीपिका के परिवार और दोस्तों ने शिरकत की। दूसरा रिसेप्शन मुंबई में किया गया, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे मौजूद रहे।


Click it and Unblock the Notifications

