रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लगा सकते हैं बड़ा दांव? आईपीएल टीम खरीदने की हैं खबरें!

आईपीएल 2021 की धूम हाल ही में खत्म हुई है और इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने धमाका करते हुए खिताब अपने नाम किया था। लेकिन अगली बार आईपीएल का धमाका थोड़ा ज्यादा होगा। गौरतलब है कि अभी तक आईपीएल में सभी को 8 टीमें देखने को मिलतीं थीं लेकिन अगले साल से ये बदलने वाला है। खबरें हैं कि अब 8 नहीं बल्कि 10 टीमें आईपीएल में उतरेंगी। इन दो नई फ्रेंचाइजी का ऐलान काफी जल्दी होने वाला है।

लेकिन इस सबके बीच सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण खबरों में आए हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि इन दो में से एक टीम ये दोनों खरीद सकते हैं। हालांकि ये तय नहीं हुआ है ये टीमें किसकी होंगी क्योंकि ये पूरा प्रोसेस नीलामी के जरिए होगा।

deepika padukone, ranveer singh, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहले सितारे नहीं होंगे जो कि आईपीएल टीम खरीदेंगे बल्कि इसके पहले सुपरस्टार शाहरुख खान, जूही चावला और प्रीति जिंटा शामिल हैं।

समाचार मैगजीन आउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिंदी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी नई टीमों के लिए बोली लगाने जा रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि अडानी ग्रुप भी एक टीम को खरीदने के लिए काफी दमखम लगा रही है और हो सकता है कि काफी जल्दी इसका खुलास हो जाए।

फिलहाल तो ये तय होना है कि इस बार किस शहर की टीमें आईपीएल में हिस्सा लेंगी। फिलहाल इस वक्त टी20 विश्वकप को लेकर चर्चा है जिसकी शुरुआत हो चुकी है। आने वाली 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का पहला मैच होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X