रणवीर सिंह और अनिल कपूर ने एक प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ, वायरल हो रही है तस्वीर!
एनर्जी और फिटनेस की बात करें तो इंडस्ट्री के दो कलाकार हैं जोकि काफी चर्चा में रहते हैँ। अगर एनर्जी की बात करें तो पावरहाउस सुपरस्टार रणवीर सिंह पहले नंबर पर आते हैं। फिटनेस की बात की जाए तो सुपरस्टार अनिल कपूर जो कि उम्र के इस पड़ाव में भी फिट रहते हैं। इन दोनों को लेकर इस समय एक खबर काफी तेजी से चर्चा में चल रही है। बता दें कि दोनों सितारे एक बार फिर से किसी प्रोजेक्ट को लेकर साथ आने वाले हैं जिसका खुलासा इंस्टाग्राम पर खुद रणवीर सिंह ने किया है।
हालांकि इस प्रोजेक्ट का नाम क्या है ये किसी को नहीं पता है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए शानदार कैप्शन लिखा है। रणवीर का कहना है कि अनिल कपूर उनके सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं। रणवीर सिंह इस तस्वीर के साथ लिखते हैं कि.. 'मैं अपनी खुशी, गर्व बारे में आपको बता नहीं इतनी खुशी मुझे हो रही है कि मैं अपने सबसे ज्यादा एडमायर करने वाले सितारे के साथ काम करने वाला हूं।
वरुण धवन को खाई में धक्का देकर कृति सैनन ने चौंकाया? भेड़िया के सेट से वायरल हुआ वीडियो!


Click it and Unblock the Notifications