'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'- करण जौहर ने किया रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म का ऐलान!

धर्मा प्रोडक्शन अब एक के बाद एक कई धमाकेदार ऐलान कर रहा है और आज करण जौहर ने एक सबसे बड़ा ऐलान किया है। दरअसल करण जौहर की इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैँ। करण जौहर ने इसका ऐलान एक धमाकेदार वीडियो टीजर के साथ किया है। बता दें कि इस फिल्म का नाम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' होने वाला है। हालांकि काफी समय से इसके टाइटल को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रहीं थीं लेकिन इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार था।

करण जौहर ने ऐलान करते हुए लिखा है कि.. 'एक बार फिर से कैमरा के पीछे अपने पसंदीदा लोगों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। पेश है 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली है।

rocky aur rani ki prem kahani, ranveer singh, alia bhatt, karan johar, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करण जौहर

इस फिल्म को इशिका मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है।' करण जौहर को लेकर मशहूर है कि वो ऐसी फिल्मों बनाते हैं जो कि लोगों को काफी पसंद आती हैं और उनकी बजट भी काफी ज्यादा होता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता रणवीर सिंह इस समय फिल्म 83 को लेकर भी बिजी हैँ। ये फिल्म 1983 क्रिकेट विश्वकप पर बन रही है।

इसके अलावा आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाडी़ में दिखने वाली हैं जोकि संजय लीला भंसाली की फिल्म है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो और फिल्म का शानदार पोस्टर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X