पद्मावती नहीं..ये किरदार कर रहा है रणवीर को परेशान ..
जोया अख्तर की फिल्म गुल्ली बॉय के लिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रणवीर के लिए रैपर का किरदार निभाना बेहद कठिन है।
निर्देशक जोया अख्तर की नई फिल्म गुल्ली बॉय की शूटिंग शुरू हुई भी नहीं कि अभी से यह फिल्म चर्चा में है। इस फिल्म के सुर्खियों में रहने की असली वजह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। हमेशा की तरह इस बार भी जोया अख्तर ने अपनी कहानी में नयापन लाने के लिए रैपर की कहानी बुनी है। इस फिल्म में रणवीर रैपर की भूमिका निभा रहे हैं।
हमेशा से देखा गया है कि जोया अख्तर की फिल्मों में किरदारों पर बारीकी से काम होता है। इस बार भी जोया ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को तैयारी में जुट जाने के लिए कहा है। रणवीर फिलहाल पद्मावती की शूटिंग के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं आलिया अगले महीने रिलीज होनेवाली अपनी नई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के प्रमोशन में बिजी हैं। फिलहाल, दोनों ने गुल्ली बॉय की तैयारी के लिए समय निकाल लिया है।
दोनों ने इस फिल्म में अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दोनों ही रैपर की तरह गाने की तैयारी कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने कई रियलिटी शो में अपने रैपर का अंदाज पेश किया है। लेकिन अभी तक रणवीर ने अपनी किसी फिल्म के लिए गाना नहीं गाया है।
आलिया भट्ट के लिए भी इस फिल्म में उनका किरदार मुश्किल माना जा रहा है। आलिया ने इससे पहले अपनी कई फिल्मों में गाने गाए हैं। इसके बावजूद इस बार उनके लिए सिंगर बनना मुश्किल मालूम पड़ता है।
मिली जानकारी के अनुसार आलिया और रणवीर में सिंगर की कुछ खूबियां होने के बाद भी जोया अख्तर की यह फिल्म दोनों के लिए कड़ी मेहनत साबित हो सकती है। दोनों ही अपने किरदार की तैयारी में अभी से जुट गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications